मौसम : कहां होगी बारिश और कहां चलेगी लू? IMD ने दी जानकारी

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 20 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है. 23 अप्रैल तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी तेज गर्मी का असर रहेगा.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 से 22 अप्रैल और पश्चिमी राजस्थान में 20 से 23 अप्रैल तक गर्म हवाएं चल सकती हैं. 21 से 23 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में भी लू चलने की संभावना है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में अगले सात दिनों तक मौसम ज्यादातर साफ रहेगा. 20 और 21 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान लगभग 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

Delhi weather

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

बिहार में अगले 3–4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि बांका, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण गर्मी ज्यादा महसूस हो सकती है. 20 अप्रैल को किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर दोपहर के समय में.

Bihar weather

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

झारखंड के कई जिलों में 20 और 21 अप्रैल को लू चलने की आशंका जतायी गयी है. इसका असर रांची और आसपास के इलाकों में भी महसूस किया जायेगा. यह स्थिति 23 अप्रैल तक बनी रह सकती है. मौसम विभाग ने 24 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जतायी है. इससे रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.

यह भी पढ़ें : अगले 48 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश, गरज चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, IMD का अलर्ट

Jharkhand weather

इन राज्यों में होगी बारिश

20 से 21 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार वाला क्षेत्र), सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. 20 और 21 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >