मौसम: झारखंड-बिहार के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 5 मई के बीच जम्मू-कश्मीर में और 3 से 7 मई के दौरान हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में मौसम खराब रह सकता है. कई जगह हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होगी. साथ ही 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 2 से 7 मई के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम बदला रहेगा. यहां बारिश हो सकती है. वहीं राजस्थान में 7 मई तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 6 मई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 से 7 मई के बीच कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, 2 से 5 मई के दौरान बिहार और ओडिशा में बिजली कड़कने और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जबकि 3 से 5 मई के दौरान विदर्भ में 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

तमिलनाडु, केरल के अलावा यहां होगी बारिश

2 से 5 मई के दौरान तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना के अलावा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 2 मई को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में गरज-चमक, बिजली कड़कने के साथ कुछ जगहों में बारिश की संभावना है. 

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में बारिश की संभावना

दिल्ली में 2 से 4 मई 2026 के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. इस अवधि में अधिकतम तापमान लगभग 35 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 2 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 3 मई की शाम से रात के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली कड़कने की स्थिति बन सकती है. इस दौरान 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Delhi weather

राजस्थान में बारिश की संभावना

राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई जगहों पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन लोगों को भीषण गर्मी से राहत रहेगी. मौसम केंद्र के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के अलावा बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से राज्य में आगामी 2-3 दिन आंधी चलने का अनुमान है. कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आंधी व बारिश के प्रभाव से आगामी 4-5 दिन अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने की पूरी संभावना है.

यह भी पढ़ें : गर्मी से मिलती रहेगी राहत, कई राज्यों में बरसेंगे बदरा, तेज हवा चलने की संभावना

Jharkhand weather

झारखंड का कैसा रहेगा मौसम?

झारखंड में 2 से 7 मई के दौरान मौसम मिलाजुला रहने की संभावना है. ज्यादातर दिनों में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और छींटे पड़ सकते हैं. खासकर कुछ इलाकों में 40–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >