मौसम : छत्तीसगढ़ और एमपी में लू चलने की संभावना, इन राज्यों में बारिश के आसार

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में 12 अप्रैल को मौसम बिगड़ सकता है. इन इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं (30–40 किमी/घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 12 से 14 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में मौसम बदलता रहेगा. यहां गरज-चमक और 30–50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं 12 से 15 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है.

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 14-15 अप्रैल को, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 13-15 अप्रैल तक मौसम खराब रह सकता है. इसके अलावा केरल और माहे में 13 अप्रैल तक बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है.

इन राज्यों में लू चलने की संभावना

छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 14 से 17 अप्रैल के दौरान लू चलने की संभावना है. वहीं ओडिशा में 13–14 अप्रैल और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16–17 अप्रैल के दौरान भी गर्म हवाएं (लू) चल सकती हैं.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में 12 से 16 अप्रैल के दौरान मौसम ज्यादातर साफ और शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. 12 अप्रैल को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा. 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है.

Delhi weather

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले 7 दिन राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि राज्य के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि लू चलने की संभावना काफी कम है.

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा

झारखंड में 12 से 15 अप्रैल के दौरान मौसम ज्यादातर साफ और शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. 16 और 17 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन मौसम कुल मिलाकर शुष्क ही रहेगा.

Jharkhand weather

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >