Weather Forecast : फिर बदलेगा मौसम, 1 और 2 मार्च को होगी बारिश, मौसम विभाग का आया अलर्ट

Weather Forecast : भारतीय मौसम विभाग ने एक नये पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की बात कही है. इसकी वजह से मौसम में बदलाव नजर आएगा.

Weather Forecast : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसका हल्का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा. इससे पहले जो पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय था, वह अब कमजोर हो रहा है. इसी कारण बिहार के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है.

झारखंड में बारिश के आसार

झारखंड का मौसम बदलने की संभावना है. राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची समेत राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार,  इस दौरान 5 जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा जिले में बारिश की संभावना है.

दिल्ली में बारिश का अनुमान

दिल्ली में शुक्रवार को सुबह आसमान में बादल छाये रहे. न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है. विभाग के अनुसार, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है. दिल्ली में शनिवार (1 मार्च) को भी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

यूपी में हो सकती है बारिश के साथ ओलावृष्टि

यूपी की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है. कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं. 28 फरवरी से 1 मार्च के बीच सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ के अलावा गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है.

हिमाचल प्रदेश में होगी बारिश

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश जारी है. मौसम विभाग ने मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है. यहां बर्फबारी को लेकर ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है.

जम्मू में भारी बारिश

जम्मू के कई हिस्सों में तीन दिनों से लगातार बारिश जारी है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ जिससे कई सड़कों को बंद करना पड़ा. हिमपात के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >