Weather Forecast: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें रविवार को कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम

Weather Forecast Sunday: सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 26 और 27 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है. नॉर्थईस्ट इंडिया की बात करें तो अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. जानें अपने इलाके का मौसम

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है और कई राज्यों में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग की मानें तो, नॉर्थईस्ट इंडिया और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

विभाग के अनुसार, मौसम विभाग ने बिहार में शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जबकि रविवार से इसमें कमी आएगी. मौसम विभाग की मानें तो 26 अगस्त को कम से कम दस राज्यों में भारी बारिश के आसार है. इन राज्यों में बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, तटीय आंध्र प्रदेश, झारखंड, कोंकण और गोवा शामिल हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 26 और 27 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है. नॉर्थईस्ट इंडिया की बात करें तो अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी भारत के साउथ कोंकण और गोवा में भी 26 व 27 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं.

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

स्काइमेट वेदर के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >