Wayanad Lok Sabha Bypolls: प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को करेंगीं नामांकन दाखिल, भाई राहुल भी होंगे साथ

Wayanad Lok Sabha Bypolls: केरल के वायनाड लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है. प्रियंका गांधी वाड्रा 23 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगीं.

Wayanad Lok Sabha Bypolls: आगामी वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा 23 अक्टूबर को जब अपना नामांकन दाखिल करेंगीं, तो उस समय उनके भाई और लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी भी मौजूद होंगे.

नामांकन से पहले प्रियंका गांधी करेंगीं रोड शो

वायनाड से उपचुनाव लड़ने जा रहीं प्रियंका गांधी कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने से पहले वायनाड कलेक्ट्रेट तक रोड शो करेंगीं. इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी भी होंगे.

राहुल गांधी के रायबरेली से सीट बरकरार रखने के कारण वायनाड का सीट हुआ था खाली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2024 का लोकसभा चुनाव वायनाड और अमेठी की दो सीटों से लड़ा था और दोनों सीटों पर विजयी हुए थे. उन्होंने वायनाड खाली कर दिया, जिससे सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता हुई है.

गांधी परिवार अकेले चुनाव लड़कर तीन लाख वोट पा जाये तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा : दिनेश

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने वायनाड से लोकसभा उपचुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा पर एक बार फिर हमला बोला और पूरे गांधी परिवार को ‘पलायनवादी’ करार दिया. दिनेश सिंह ने एक खुले पत्र के माध्यम से गांधी परिवार को चुनौती देते हुए कहा कि मैं इन सब गांधियों को रायबरेली आमंत्रित करता हूं, जब मन करे पंजा निशान लेकर, कॉग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अकेले दिनेश प्रताप सिंह से चुनाव लड़ लें, तीन लाख वोट अगर पा जायेगें तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >