Wayanad By Poll: संसद में पहली बार एक साथ नजर आएंगे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी

Wayanad By Poll: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को वायनाड लोकसभा उपचुनाव में चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की.

Wayanad By Poll: प्रियंका गांधी ने छह लाख से अधिक वोट हासिल कर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को हराया. मोकेरी को 2,11,407 जबकि तीसरे स्थान पर रहीं भाजपा की उम्मीदवार नव्या हरिदास को 1,09,939 वोट मिले.

संसद में पहली बार एक साथ नजर आएंगे राहुल, प्रियंका और सोनिया

प्रियंका गांधी की जीत के साथ, दशकों में पहली बार, नेहरू-गांधी परिवार के तीन सदस्य- सोनिया, राहुल और प्रियंका- अब संसद सदस्य हैं. जीत से उत्साहित प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों को अपने प्यारे बहन और भाई कहकर संबोधित किया और कहा कि वह वायनाड के लोगों की ओर से उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभारपूर्वक अभिभूत है. वाड्रा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, वायनाड की मेरी प्यारी बहनो और भाइयो, आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं कृतज्ञता से अभिभूत हूं. मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि समय के साथ, आप वास्तव में महसूस करें कि यह जीत आपकी जीत है और जिसे आपने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है वह आपकी आशाओं और सपनों को समझती है तथा आपके लिए लड़ती है. मैं संसद में आपकी आवाज़ बनने के लिए उत्सुक हूं.

Also Read : आदिवासियों ने BJP को एक बार फिर नकारा, JMM की बल्ले-बल्ले, जानिए 28 रिजर्व सीटों का रुझान

भाई राहुल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पायीं प्रियंका गांधी

वायनाड में प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पायीं. हालांकि जीत के अंतर की बात करें, तो उन्होंने राहुल को पीछे छोड़ दिया है. कम मतदान के कारण प्रियंका गांधी को 6,22,338 वोट मिले, जो अप्रैल में हुए लोकसभा चुनाव में उनके भाई राहुल गांधी को मिले 647,445 वोटों से कम है. हालांकि, उन्हें 410,931 मतों अंतर से जीत मिली, जबकि राहुल को 364,422 वोटों से जीत हासिल हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >