Watch Video : थार अचानक बन गया आग का गोला, डरावना वीडियो आया सामने

Watch Video : उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में चलती थार अचानक आग का गोला बन गई. गाड़ी से तेज धुआं उठता देख उसमें बैठे लोग तुरंत कूद गए. समय रहते बाहर निकल जाने से वे बाल-बाल बच गए. इसका वीडियो सामने आया है जो बहुत ही डरावना है. देखें वीडियो.

Watch Video : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर मेडिकल कॉलेज के सामने का है. इसमें नजर आ रहा है कि एक चलती थार कार में अचानक आग लग गई. कार में लोग समय रहते बाहर निकल आए, इसलिए किसी तरह की जान का नुकसान नहीं हुआ. इसका वीडियो उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए पुलिस ने लिखा–रूद्रपुर उधमसिंहनगर में भीड भरी सड़क पर थार आग का गोला बन गई. इसके बाद घबराहट का महौल बन गया. फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. देखें वीडियो.

उत्तराखंड पुलिस ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें नजर आ रहा है कि आग बुझाने का काम जारी है. थार से आग की लपटें उठ रही है. यह आग बहुत ही भयावह है. वीडियो में दिख रहा है कि दमकलकर्मी आग को बुझाने में लगे हुए हैं. जल रही कार में पानी की फुहार डाली जा रही है. कुछ दमकलकर्मी दूर से पानी डाल रहे हैं जबकि कुछ कार के नजदीक से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Bulandshahr Police : पेड़ से बांधकर युवक को डंडे से पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >