Watch Video: संसद में हंसी-ठिठोली…अखिलेश ने बीजेपी अध्यक्ष पर चुटकी ली, तो अमित शाह ने उसी अंदाज में दिया जवाब

Watch Video: वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 बुधवार को लोकसभा में पेश किया गया. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बिल को चर्चा और पारित कराने के लिए सदन के सामने रखा. बिल पर सरकार का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा- इसके माध्यम से सरकार और वक्फ बोर्ड मस्जिद समेत किसी धार्मिक संस्था के किसी धार्मिक कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करेंगे. बिल पर चर्चा के दौरान संसद में उस समय हंसी-ठिठोली का दौर देखा गया जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चर्चा कर रहे थे.

Akhilesh Yadav and Amit Shah

Watch Video: वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा में जमकर हंसी-ठिठोली देखी गयी. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिल पर चर्चा करते हुए बीजेपी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने बिल के बहाने बीजेपी के अध्यक्ष को लेकर तंज कसा. बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जो पार्टी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, वह अभी तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई है.” अखिलेश के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हंसने लगे. उन्होंने सपा अध्यक्ष से थोड़ा रुकने के लिए कहा और फिर मुस्कुराते हुए जवाब दिया.

अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने दिया मजेदार जवाब

अखिलेश यादव के तंज पर जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भाई अखिलेश यादव जी ने हंसते हुए कहा है, तो इसका जवाब भी मैं हंसते हुए दूंगा. “मेरे सामने जितनी भी पार्टियां हैं, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष उन पांच लोगों को ही चुनना है, उनके परिवार से. हमें 12-13 करोड़ सदस्यों में से प्रक्रिया के बाद चुनना है. इसलिए इसमें समय लगता है. आपके मामले में तो ज्यादा समय नहीं लगेगा. मैं तो कह रहा हूं कि आप 25 साल तक अध्यक्ष बने रहेंगे. नहीं बदल सकता. अमित शाह के जवाब से पूरा सदन हंसी से गूंज उठा. खुद अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी हंसने लगीं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >