Viral Video: कॉर्पोरेट लाइफ पर वर्किंग वुमन का दर्द, बोलीं - स्कूल छूटा पर परीक्षा का डर नहीं

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वर्किंग वुमन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला कॉर्पोरेट लाइफ की तुलना स्कूल से करती है और बताती है कि यहां हर सोमवार को परीक्षा होती है. महिला के वीडियो पर इंस्टा यूजर्स तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Viral Video: वायरल वीडियो में महिला कहती है कि स्कूल तो सालों पहले खत्म हो गया, लेकिन परीक्षा का डर कभी खत्म नहीं हुआ. वह कहती है कि कॉर्पोरेट लाइफ ऐसी लगती है जैसे हर सोमवार को एक नई परीक्षा की शुरुआत हो रही हो.

बस आज का दिन किसी तरह बीत जाए

चारू गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने बताया कि वह तीन साल से नौकरी कर रही है, लेकिन उसे लगता है जैसे वह आज भी स्कूल में है और परीक्षाएं चल रही हैं. वीडियो में चारू कहती है, "ऐसा लगता है जैसे बस आज का दिन किसी तरह निकल जाए, ऑफिस का आज का दिन किसी तरह खत्म हो जाए."


काम तो पूरा नहीं होता, लेकिन आराम भी नहीं मिलता

चारू अपने वीडियो में कहती है, "घर आने के बाद मुझे असाइनमेंट या होमवर्क पूरा करना पड़ता है. इतना सारा काम पेंडिंग रहता है जो मुझे करना चाहिए, लेकिन मैं आज नहीं करूंगी, क्योंकि आज शनिवार है." चारू आगे कहती है, "यही कॉर्पोरेट लाइफ का सबसे दुखद पहलू है—काम पूरा नहीं होता और आराम भी नहीं मिलता."

चारू के वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स

चारू ने कॉर्पोरेट लाइफ के बारे में जो अपना अनुभव साझा किया है, उसे इंस्टा यूजर्स खुद से जोड़कर देख रहे हैं और वीडियो पर तेजी से कमेंट्स कर रहे हैं. shree_in_motion नाम की यूज़र ने लिखा, "मेरे साथ भी ऐसा ही है और मुझे शनिवार बहुत पसंद है, क्योंकि अगले दिन की कोई चिंता नहीं होती." itz_unachievable ने पूछा, "आप किस कंपनी में काम करती हैं? आपकी बातें सुनकर लगता है कि आप किसी स्टार्टअप में काम करने वाली इंजीनियर हैं."


ये भी पढ़ें: ट्रेन में खाली सीट दिखी तो बैठने की न करें गलती, पहले जान लें ये नियम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >