Viral Video : महिला सिपाही को जमीन पर पटका, खूब चलाए लात-घूंसे

Viral Video : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला सिपाही के साथ मारपीट की गई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.

Viral Video : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स महिला के साथ मारपीट करता दिख रहा है. खबरों की मानें तो जिस महिला के साथ मारपीट की गई वह पुलिस सिपाही है. वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला सिपाही सिविल ड्रेस में रास्ते से जा रही है. तभी बाइक सवार शख्स उसके पास पहुंचता है और कुछ कहता है. चंद मिनट के बाद मारपीट शुरू हो जाती है. इस बीच शख्स महिला पर टूट पड़ता है. उसे जमीन पर पटक देता है. इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो जाती है जो बीच बचाव करने लगती है. भीड़ को देख हमलावर मौके से बाइक छोड़कर फरार हो जाता है. देखें वायरल वीडियो

थाना सिविल लाइन में केस दर्ज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला सिपाही ने मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. इसमें 4 नामजद और 6 अज्ञात लोग शामिल हैं. एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है. उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. घटना 30 नवंबर की बताई जा रही है.

Read Also : Viral Video: चक्रवात फेंगल ने रोका रास्ता, लैंडिंग के पहले लड़खड़ाया विमान, अटक गई यात्रियों की सांस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >