Viral Video: वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा, जिंदा निगल जाता मगरमच्छ! बाल-बाल बची जान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तहलका मचा रहा है. वीडियो में एक शख्स मौत के मुंह से बाल-बाल बचा है. कुछ पलों की बचाने में देरी होती है खतरनाक मगरमच्छ उसे अपना निवाला बना सकता था. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 60 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो इतना खतरनाक है कि इसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाएगा.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. दिल दहल सकता है. इस वीडियो में मगरमच्छ एक शख्स को जिंदा निगलने की कोशिश करता है. वीडियो की शुरुआत एक पोखर से होती है, जहां एक विशाल मगरमच्छ पानी की सतह पर तैरता नजर आ रहा है. इसी समय एक शख्स हाथों में बड़ा सा मांस का टुकड़ा लिए मगरमच्छ को खाना खिलाने पानी में आ जाता है. लेकिन उसने कल्पना भी नहीं की होगी कि आज मगरमच्छ का ध्यान मांस से ज्यादा उसपर टिका है, जैसे ही शख्स आगे बढ़ता है मगरमच्छ ने तेजी से हमला कर दिया. वह अपने जबड़े खोलकर झपट्टा मारता है. मगरमच्छ की ताकत और गति देखकर उस व्यक्ति के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, मगरमच्छ को आगे बढ़ता देख शख्स भागने की कोशिश करता है लेकिन घबराहट में वो गिर जाता है. किसी भी पल यह विशाल दानव उसे अपना निवाला बना लेता. लेकिन, इस बीच एक दूसरा शख्स (ट्रेनर) आ जाता है. उसे देखकर मगर थोड़ा शांत होता है. किसी चमत्कार की तरह पहले वाले व्यक्ति की जान बच जाती है.

बाल-बाल बची जान

ट्रेनर के बीच में आ जाने से मगरमच्छ के खतरनाक जबड़ों में जाने से वो व्यक्ति बच जाता है. लेकिन, इन कुछ पलों में उसने मौत को बेहद करीब से देखा, उसे अहसास हुआ कि जंगल और जंगली जानवर कितने बेरहम हो सकते हैं. कुछ पल की देर होती तो मगरमच्छ उसे चीर फाड़ कर रख देता. बचने के काफी देर बाद तक वह शख्स सदमे में नजर आता है. सोशल मीडिया पर पोस्ट को देखकर कई लोगों ने कमेंट में लिखा है कि जंगली जानवरों के बेहद करीब जाना काफी खतरनाक हो सकता है. वीडियो को @Brutal_0s के आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है. इसे अब तक 63 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

वायरल हो रहा है वीडियो

मगरमच्छ के अटैक वाला इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. लाखों लोगों ने वीडियो को देख लिया है. कई यूजर्स इसे कलेजा कंपा देने वाला वीडियो बता रहे हैं. कई लोगों ने उस शख्स के जान बचने को चमत्कार करार दे रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि ‘ऐसी हरकत सो जीवित रहने की प्रवृत्ति शून्य हो जाएगी और मृत्यु के करीब पहुंच जाएंगे.’ एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ‘मेरे भाई को लगा कि हमने उसे जो चिकन दिया था, उससे कहीं अधिक गुणात्मक और मात्रात्मक भोजन था.’

खतरनाक होते हैं शिकारी जानवर

जंगल और जंगली जानवर बेहद खतरनाक होते हैं. इनके चंगुल में फंसने का सीधा मतलब है एक दर्दनाक मौत. हालांकि वीडियो में दिख रहा शख्स खुशकिस्मत था कि सही समय पर मगरमच्छ का ट्रेनर बीच में आ गया और उसकी जान बच गई. भूखे मगरमच्छ काफी खतरनाक होते हैं. अपने दायरे में आने वाले किसी भी प्राणी पर यह भूखे होने पर हमला कर देते हैं. इनकी बाइटिंग कैपेसिटी भी बेजोड़ होती है. बड़े सख्त चमड़े वाले जानवरों को भी ये अपने पैने दांतों से काट लेते हैं.

Also Read:

Viral Video: फटी रह जाएंगी आंखें! हैरान कर देगा इस कुत्ते का कारनामा, वायरल हो रहा वीडियो

WWE अंदाज में भिड़ गए सांप-नेवले, जबरदस्त लड़ाई का वीडियो वायरल

Viral Video: उल्लू को देख फटी रह गई बिल्ली की आंखें, जैसे ही पलटा हो गया खेला, हंसाकर लोटपोट कर देगा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >