Viral Video:आलू छीलने का ऐसा देसी जुगाड़ नहीं देखा होगा, खिल जाएगा दिल, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को कई लोगों ने बहुत पसंद किया है. कई यूजर्स कह रहे है कि एक नई जुगाड़ आ गई है.

Viral Video: एक गजब का देसी जुगाड़ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस देसी जुगाड़ को देखकर अच्छे-अच्छे जुगाड़ू भी हैरान हो रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला ढेर सारा आलू लिए वॉशिंग मशीन के सामने है. वो कपड़े की तरह वॉशिंग मशीन के अंदर आलू डाल देती है. इसके बाद उसने मशीन ऑन कर दिया. फिर क्या चमत्कार हुआ वॉशिंग मशीन ने देखते ही देखते सारे आलू के छिलके उतार दिए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

नहीं देखा होगा ऐसा जुगाड़

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है इससे पहले शायद बहुत से लोगों ने ऐसा वीडियो नहीं देखा होगा. कई यूजर्स वीडियो देखकर अचरज कर रहे हैं. इस महिला ने आलू छीलने का गजब का देसी जुगाड़ लगाया है. वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि महिला जैसे ही मशीन ऑन करती है, कपड़े की तरह आलू घूमने लगता है. थोड़ी देर में ही सारे आलू छीलकर बाहर आ जाते हैं. महिला एक-एक कर सारे आलू मशीन से निकाल लेती है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को एक्स के प्लेटफॉर्म पर @kdgothwal1 के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है. वीडियो को करीब 9 लाख लोगों ने देख लिया है. इसपर एक से बढ़कर एक कमेंट भी आ रहे हैं. हालांकि कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह एडिटेड वीडियो है. उनका कहना है कि वीडियो को एडिट किया गया है. प्रभात खबर इसकी सत्यता की पुष्टि भी नहीं करता है. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘बढ़ती हुई तकनीक ने बहुत कामों को बहुत सरल बना दिया है. ये देखो आलू को छीलने वाली मशीन. एक मिनट में कितने सारे आलू छील दिए हैं.’

कई यूजर्स ने किए कमेंट

वीडियो को देखकर यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर इसे एडिटेड वीडियो बता रहे हैं तो कइयों ने इसे लाजवाब कहा है. वीडियो को देखकर एक यूजर्स ने लिखा ‘एडिटेड वीडियो है भाई’. एक अन्य यूजर ने लिखा ‘अरे इसमे मसाला नहीं डाला, मसाला डाल देते तो दम आलू बनकर निकलता.’एक यूजर ने सवाल पूछा है कि क्या कोई संतरा छीलने वाली भी मशीन है.

Read Also

Viral Video: दरियादिल भैंसा! ऐसे बचाई कछुए की जान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: दिनदहाड़े महिला से छिनतई, ऐसी शर्मनाक करतूत देख फट जाएगा कलेजा, वायरल हो रहा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >