Viral Video : सलाम है मैडम जी को! 18 फुट लंबे किंग कोबरा को पकड़ने वाली ये महिला है कौन

Viral Video : फॉरेस्ट बीट ऑफिसर जी.एस. रोशनी परुथिपल्ली रेंज से हैं. उनको उनके साहसिक कार्य के लिए इंटरनेट पर खूब सराहा जा रहा है. उन्होंने केरल के एक रिहायशी इलाके से 18 फीट लंबे किंग कोबरा का रेस्क्यू किया. एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सांप को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.

Viral Video : परुथिपल्ली रेंज की फॉरेस्ट बीट ऑफिसर जी.एस. रोशनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उनको केरल के एक रिहायशी इलाके से विशालकाय 18 फीट लंबे किंग कोबरा को बचाते हुए देखा जा सकता है. इसके लिए यूजर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. यह किंग कोबरा तिरुवनंतपुरम जिले के पेप्पारा क्षेत्र स्थित अंचुमारुथुमूट के पास एक पानी की धारा में स्थानीय लोगों को दिखाई दिया. लोगों की सूचना पर जी.एस. रोशनी मौके पर पहुंचीं और बिना डरे, बेहद साहस के साथ इस खतरनाक सांप को पकड़ने का प्रयास किया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @Rajan_Medhekar के यूजर ने शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए उसने लिखा, “परुथिपल्ली रेंज की फॉरेस्ट बीट ऑफिसर रोशनी 18 फीट लंबे #KingCobra को देखकर भी नहीं डरीं! उन्होंने इसे तिरुवनंतपुरम के अंचुमारुथुमूट, पेप्पारा के रिहायशी इलाके से पकड़ा, जहां स्थानीय लोगों ने इसे देखा था.” वीडियो में नजर आ रहा है कि वन अधिकारी रोशनी बेहद शांतचित्त होकर एक लंबी छड़ी और बैग की मदद से सांप को काबू में करने की कोशिश कर रही हैं. कई मिनटों तक लगातार प्रयास करने के बाद वह आखिरकार सांप को बैग में पकड़ने में सफल हो जाती हैं. सांप को पकड़ने के बाद उनके चेहरे पर राहत भरी मुस्कान साफ देखी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >