जानें ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रहा है #पंकज त्रिपाठी, लड़की को पीटने पर सरकार ने लिया एक्शन

ट्विटर पर #PankajTripathi का नाम इन-दिनों खूब ट्रेंड कर रहा है. कुछ लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं कि एक्टर पंकज त्रिपाठी ने ऐसा क्या कर दिया है कि वो ट्रेंड कर रहे हैं, तो घबराइये नहीं ये पंकज अभिनेता नहीं, बल्कि रीवा का एक युवक है.

ट्विटर पर हर दिन कोई न कोई चर्चित चेहरा लगातार ट्रेंड करता है. जिसके बाद उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि एक्टर किस कारण से ट्रेंड कर रहा है. आज अचानक से पंकज त्रिपाठी ट्रेंड करने लगे, जिसके बाद फैंस कन्फ्यूज हो गए कि क्या कारण है. तो हम आपको बता दें कि ट्रेंड कर रहा व्यक्ति अभिनेता नहीं बल्कि एक अपराधी है. जी हां इस अपराधी का नाम पंकज त्रिपाठी है, जिसने रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ बर्बरता की. इस घटना के बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए अपराधी के घर पर बुलडोजर चलाया. साथ ही उसका लाइसेंस भी कैंसल कर दिया गया.

शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट

मध्य प्रदेश के रीवा में एक लड़की को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटे बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, ”रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया. ड्राइवर पंकज का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया गया है. मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई बख्शा नहीं जायेगा”.


किसी को भी नहीं जायेगा

सीएमओ ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिया है कि जो कोई भी महिलाओं के खिलाफ कोई अपराध करता है, उसे तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में मऊगंज थाने के नगर निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. सीएमओ ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “कोई भी अपराधी जो महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता, उसे सभ्य समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है.”

Also Read: Bharat Jodo Yatra: सेल्फी ले रहे समर्थक का राहुल गांधी ने झटका हाथ! सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
पुलिस ने इन धाराओं में मामला किया दर्ज

पुलिस के मुताबिक आरोपी पंकज मऊगंज क्षेत्र के ढेरा गांव का रहने वाला है. वीडियो में, आरोपी ने उस लड़की को बार-बार लात और थप्पड़ मारे, जिसके साथ उसका कथित रूप से संबंध है. पीटीआई के मुताबिक, आरोपी को पहले आईपीसी की धारा 151 (सार्वजनिक शांति भंग करना) के तहत हिरासत में लिया गया था और बाद में रिहा कर दिया गया था. शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >