Viral Video : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिला से मांगा गुटका, देखें फिर क्या हुआ

Viral Video : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिला से गुटखे का पैकेट ले लिया और वहां मौजूद लोगों को तंबाकू के नुकसान के बारे में समझाया. इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अनोखा और दिलचस्प अंदाज देखने को मिला. इसका वीडियो भी साम ने आया जो वायरल हो रहा है. वह यहां विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के सिलसिले में पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान जब सिंधिया मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी नजर भीड़ में खड़ी एक महिला पर पड़ी. महिला गुटखा चबा रही थी. इसे देखकर उन्होंने हंसते हुए अंदाज में महिला को टोका, और कहा, “गुटखा मत खाओ बहन, मैंने पकड़ लिया!” सिंधिया ने महिला से सुपारी  मांगी. पहले तो महिला शरमा रही थी, लेकिन बाद में उसने सुपारी दी. इसे केंद्रीय मंत्री ने फेंकवा दिया. देखें वीडियो

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस मजाकिया और स्नेहभरे अंदाज पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े. वहां का माहौल खुशनुमा हो गया. इसके बाद उन्होंने महिला को मुस्कराते हुए कहा, “मुस्कुराओ! दुखी मत हो कि मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली… खुश हो कि अब तुम्हारी सेहत सुरक्षित रहेगी!” अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है. सोशल मीडिया यूजर उनके इस अनोखे अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया जो न केवल हंसी लेकर आई, बल्कि लोगों को सेहत के प्रति जागरूक भी कर गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >