Video: शेर नहीं, मेमना निकला! ‘शेर-ए-पंजाब’ को हनुमान गढ़ी के पुजारी ने अखाड़े में धोया, उठने तक को लेना पड़ा सहारा

Viral Video: प्रयागराज में महाकुंभ में हनुमानगढ़ी के पुजारी ने पंजाब के एक पहलवान को केवल तीन दांव में ही चित कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Viral Video: 144 साल बाद आयोजित हो रहे अमृत महाकुंभ में देश विदेश से लोग शिरकत कर रहे हैं. प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ में एक से बढ़कर एक लोग वायरल हो रहे हैं. पहले आईआईटी वाले बाबा चर्चा का विषय बने तो, कुछ समय बाद इंदौर की मोनालिसा की खूबसूरती ने लोगों का ध्यान खींचा. अब अयोध्य��� के एक पुजारी ने भी कुश्ती में दांव लगाकर एक हट्टे-कट्टे पहलवान को मात देकर तहलका मचा दिया है. हनुमान गढ़ी के पुजारी ने पंजाब के पहलवान को ऐसा चित्त किया कि उन्हें उठाने के लिए भी एक और आदमी को बुलाना पड़ा. 

दरअसल महाकुंभ में एक अखाड़े में दंगल का आयोजन किया गया था. इसी अखाड़े में पंजाब के एक पहलवान कुश्ती करने उतरे. अखाड़े में पहुंचते ही डील-डौल से लगभग 100 किलोग्राम के पहलवान ने सबको ललकारना शुरू कर दिया. कुश्ती में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर ने कहा कि कोई मुकाबले में हो तो सामने आए. इसी बीच पहलवान ने खुद को शेर-ए-पंजाब भी घोषित कर दिया. 

शेर-ए-पंजाब के सामने लड़ने के लिए अयोध्या के हनुमान गढ़ी के पुजारी ने हामी भर दी. आव देखा न ताव पंजाब के पहलवान के लगभग आधे वजन के पुजारी ने  हनुमान जी की जयकारा लगाते हुए तीन दांव में ही पटक दिया. पंजाबी पहलवान चित होने के बाद उठ भी नहीं पा रहे थे. उन्हें उठाने के लिए दूसरे आदमी का सहारा लेना पड़ा. पुजारी जी की जीत के बाद उनके समर्थक उन्हें कंधे पर उठाकर नाचने लगे. देखें वीडियो-

राशिद खान ने फिरकी से रच दिया इतिहास, ध्वस्त हो गया ब्रावो का वर्ल्ड रिकॉर्ड

राहुल द्रविड़ की कार में ऑटो ने मारी टक्कर, गुस्से से नाराज हुए ‘द वाल’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >