Viral Video: दिनदहाड़े महिला से छिनतई, ऐसी शर्मनाक करतूत देख फट जाएगा कलेजा, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे पीछे से आकर बदमाशों ने महिला के साथ झपटमारी की है. चेन खींचने के दौरान स्कूटी का बैलेंस भी बिगड़ गया. महिला और स्कूटी चला रहा शख्स दोनों गिर गए.

Viral Video: पंजाब के खरड़ में बदमाशों एक महिला से दिनदहाड़े छिनतई की है. महिला शायद अपने पति के साथ जा रही थी, इसी दौरान दो बदमाशों ने अपनी बाइक महिला और उसके पति की स्कूटी के सामने अड़ा दी. बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने उतर कर महिला के चेन को झपट लिया. इस करतूत से महिला और उसका पति स्कूटी से गिर गये, उन्हें चोट भी लगने की उम्मीद है. वीडियो में दिख रहा है कि दोनों झपटमारों ने किस बेरहमी से घटना को अंजाम दिया है.

पीड़ित के साथ हो सकता था बड़ा हादसा

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे पीछे से आकर बदमाशों ने महिला के साथ झपटमारी की है. चेन खींचने के दौरान स्कूटी का बैलेंस भी बिगड़ गया. महिला और उसका पति दोनों स्कूटी से गिर गए. इधर चेन झपट कर दोनों बदमाश हो गये नौ दो ग्यारह हो गए. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले दोनों बदमाश मौके से फरार हो चुके थे.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh के आईडी से पोस्ट किया गया है. वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं. कई लोगों ने कमेंट कर पुलिस से एक्शन लेने की मांग की है. इस वीडियो को अब तक 1 लाख 88 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

वीडियो पर आ रहे हैं कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने काफी गुस्सा जाहिर किए हैं. एक ने लिखा कि इस देश में गाय सेफ हैं लेकिन महिलाएं नहीं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा की नजर हटी दुर्घटना घटी. एक अन्य यूजर ने लिखा कि कलेश बढ़ते ही जा रहे हैं चारों ओर.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >