Viral Video: जंगल की शेरनी, 18 फुट लंबे किंग कोबरा को मिनटों में किया काबू, वीडियो देख तारीफ करने लगे थरूर

Viral Video: एक कहावत बहुत फेमस है, “डर के आगे जीत है.” इस बात को केरल की एक महिला वन अधिकारी ने चरितार्थ कर दिखाया है. दरअसल केरल की परुथिपल्ली रेंज की फॉरेस्ट बीट अधिकारी जीएस रोशनी 18 फुट लंबे किंग कोबरा को देखने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और मिनटों में उसे काबू कर लिया. वन अधिकारी का कोबरा को काबू करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद लोग महिला अधिकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Viral Video: केरल की फॉरेस्ट बीट अधिकारी जीएस रोशनी के बहादुरी की इस समय जमकर चर्चा हो रही है. खतरनाक किंग कोबरा को काबू करते हुए रोशने के वीडियो को जब आप देखेंगे, तो हैरान रह जाएंगे. वीडियो में आप देख सकते हैं. किस तरह रोशनी किंग कोबरा को आसानी से काबू में कर लेती है. महिला अधिकारी की बहादुरी को देखकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “वन अधिकारी रोशनी ने अद्भुत साहस और योग्यता का परिचय दिया! केरल सरकार से उनकी अनुकरणीय सेवा को उचित रूप से सम्मान देने का आग्रह करता हूं. @Rajan_Medhekar को यह बताने के लिए धन्यवाद! कर्तव्य के दौरान इस तरह की बहादुरी को अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है और उसकी सराहना नहीं की जाती.”

Viral Video: रिटायरर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर ने वीडियो किया शेयर

महिला वन अधिकारी की बहादुरी के वीडियो को एक रिटायरर्ड फॉरेस्ट अधिकारी @Rajan_Medhekar ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. एक मिनट 24 सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं, रोशनी एक छोटे नाले के एक किनारे पर खड़ी है और दूसरे छोर पर खतरनाक किंग कोबरा फन उठाए दिख रहा है. बिना घबराए रोशनी ने सांप पकड़ने वाली स्टिक से उसे थैले में बंद करने में जुट जाती है. कोबरा बार-बार बचने की कोशिश करता है, लेकिन रोशनी ने उसे 6 मिनट के अंदर ही काबू करके थैले में कैद कर लिया. बाद में उसे वापस जंगल के सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया. उन्होंने केरल के तिरुवनंतपुरम के पेप्पारा के अंचुमारुथुमूट के आवासीय क्षेत्र से पकड़ा, जब नदी में नहा रहे स्थानीय लोगों ने इसे देखा.

800 से अधिक सांप को बचा चुकी हैं रोशनी

रोशनी के बारे में बताया जाता है कि इससे पहले उन्होंने 800 से अधिक सांप को बचाया है. हालांकि यह पहला मौका था जब उन्होंने किंग कोबरा को अपने काबू में किया.

यूजर ने रोशनी को बताया, जंगल की शेरनी

सोशल मीडिया में जब वीडियो वायरल हुआ, तो यूजर ने उन्हें जंगल की शेरनी कह कर संबोधित किया. एक यूजर ने लिखा, “मैम रोशनी… आप बीट अधिकारी नहीं हैं, बल्कि आप एक बेहतरीन अधिकारी हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “वन बीट अधिकारी रोशनी ने 18 फुट लंबे किंग कोबरा को पकड़ने में सूझबूझ, साहस और कौशल का परिचय दिया.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >