Viral Video : मंदिर परिसर में चले लात-घूंसे, वजह जानकार रह जाएंगे दंग

Viral Video : लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर के परिसर में जमकर मारपीट हुई. इसका वीडियो सामने आया है. देखें क्या नजर आ रहा है इस वायरल वीडियो में.

Viral Video : लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि कुछ लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं और प्रसाद विक्रेता के बीच मारपीट हो गई. आरोप है कि जब श्रद्धालुओं ने प्रसाद खरीदने से इनकार किया, तो नाराज दुकानदार ने महिलाओं समेत कई श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की. वीडियो में नजर आ रहा है कि मारपीट के दौरान बेल्ट, लात-घूंसे खूब चले. पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. देखें वीडियो

महिलाओं के साथ भी खराब व्यवहार किया गया

प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से मीडिया में खबर है, दुकानदार ने श्रद्धालुओं पर जबरन खरीदारी का दबाव बनाया. जब श्रद्धालुओं ने इसका विरोध किया, तो कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. दुकानदारों ने न केवल पुरुष श्रद्धालुओं को पीटा, बल्कि महिलाओं के साथ भी खराब व्यवहार किया. इससे श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखी गई.

यह भी पढ़ें : Delhi Govt : सीएम रेखा गुप्ता ने बंद कर दी केजरीवाल सरकार की एक फ्री स्कीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >