Viral Video: कौवे का जुगाड़ देख आपका दिल भी कहेगा- भई वाह… क्या इंतजाम है, देखिए वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कौवा अपनी चोंच में कुछ पकड़ा हुआ है. सोशल मीडिया पर कौवे के व्यवहार को लोगों ने खूब पसंद किया है. कई लोगों ने कमेंट भी किया है.

Viral Video: एक कौवे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह कौवा अन्य कौवों से थोड़ा अलग है. आम तौर पर कौवे घरों पर रोटी या अन्य खाने पीने की चीजों के लालच में जाते हैं. लेकिन, यह उन कौवों से थोड़ा अलग है. यह कौवा लोगों के घरों खासकर छतों से एक हैंगर की चोरी करता है. चोरी किए गए हैंगर को यह कौवा एक टावर पर जमा करता है. कौवे के ठिकाने में हजारों हैंगर जमा है.

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें साफ दिख रहा है कि एक कौवा छत पर बैठा है, उसने अपनी चोंच में एक सफेद रंग का हैंगर पकड़ा हुआ है. थोड़ी देर छत पर बैठने के बाद वो वहीं से उड़कर एक टावर पर पहुंच जाता है. टावर के जिस हिस्से में उसका घोंसला था वहीं भारी संख्या में कौवे ने हैंगर जमा कर रखा था.

यह कौवा इतने सारे कपड़े वाले हैंगर जमा क्यों कर रहा है, यह अभी तक किसी की समझ में नहीं आ रहा है. इतने सारे हैंगर जमा करने में उसे काफी समय भी लगा होगा. यानी यह कौवा काफी लंबे समय से हैंगरों की चोरी कर रहा है, और उसके अपने रहने के स्थान पर जमा कर रहा है. वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि कौआ कितनी भारी संख्या में हैंगर जमा किए हुए है.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @_Indiana_Bones नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘क्या आपने कभी कौओं को कपड़े के हैंगर इकट्ठा करते देखा है?’ इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा है पक्षियों का दिलचस्प व्यवहार. एक यूजर ने लिखा है कूल.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >