Viral Video : टिकट काउंटर पर 50 रुपये को लेकर भिड़े पैसेंजर और रेलवे स्टाफ

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक रेलवे अधिकारी और एक यात्री के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है. देखें क्या है वीडियो में खास.

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक रेलवे अधिकारी और एक यात्री के बीच तीखी नोकझोंक होती नजर आ रही है. दरअसल मामला खुले पैसों को लेकर शुरू हुआ जिसका वीडियो बना लिया गया. वीडियो में पैसेंजर 50 रुपये देकर कांदिवली रिटर्न का टिकट मांगता नजर आ रहा है. क्लर्क ने बाकि बचे पैसे देने से इनकार किया और कहा, उसके पास छुट्टे नहीं हैं. वहीं वीडियो में ऑफिस के अंदर दो बॉक्स में 20 के नोट साफ रखे दिख रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि जब शख्स ने पैसे मांगे, तो ऑफिसर ने उसे साइड हटने के लिए कहा. यही नहीं, उसने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स को भी बुलाने की धमकी दी, लेकिन पैसेंजर अपना पैसा लेने पर अड़ा रहा. देखें वीडियो

वीडियो की शुरुआत में CCTC अधिकारी के नाम टैग पर कैमरे को फोकस किया गया. इसके बाद एक बॉक्स में 20 रुपये के नोट सहित अन्य नोट दिखाया गया. क्लिप में, यात्री बताता है, ”मैंने इसको 50 रुपये दिए बोला कांदिवली वापसी देने, भाई बोले छुट्टा नहीं है जबकी वहां पर पूरा 20-20 का नोट है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >