Viral Video: बछड़े को टक्कर मार भाग रहा था कार चालक, गायों की झुंड ने दौड़ाकर रोक दी गाड़ी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें गायों की झुंड एक कार को दौड़ाकर रोकती दिख रही है. तो आइये आपको वायरल वीडियो के बारे में पूरी बात बताएं.

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिसपर यूजर्स लगातार इंट्रेस्ट दिखाते हैं. इस समय भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें गायों की झुंड एक कार को दौड़ाकर सड़क पर रोकती दिख रही हैं. वीडियो को लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं और उसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

क्या है वीडियो में खास?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गायों की झुंड कार को सड़क पर दौड़ाकर रोकती दिख रही हैं. दरअसल कार चालक गाय के बछड़े को टक्कर मारकर घसीटते हुए भाग रहा था, तभी गायों की झुंड ने कार को दौड़ाना शुरू किया और आखिरकार कार को रोक ही दिया. कार के रूकते ही गायों की झुंड गाड़ी के चारों ओर घुमना शुरू कर देती हैं. जिसे देख, कुछ ही देर में वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट जाती है. लोगों को पूरा माजरा समझते देर नहीं लगता है कि कार के नीचे बछड़ा दबा हुआ है. आनन-फानन में लोगों ने कार को एक ओर से उठाकर बछड़े को बाहर निकाला. वीडियो में बछड़े को लंगड़ाते देखा भी जा सकता है.

Also Read: Viral Video: बेतिया का यह स्कूल बना अखाड़ा, विद्यालय में ही खूब हुई धक्का-मुक्की

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का बताया जा रहा है. हालांकि वीडियो आज का नहीं है, बल्कि चार साल पुराना बताया जा रहा है. वीडियो में सीसीटीवी कैमरे में जो डेट दिख रहा है, उससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो साल 2000 का है.

रेलवे स्टेशन के पास कार ने बछड़े को मारी थी टक्कर

मीडिया के अनुसार कार चालक ने रेलवे स्टेशन के पास बछड़े को टक्कर मारी थी. लेकिन उसने मौके पर अपनी कार नहीं रोकी और बछड़े को घसीटते हुए भागने लगा. इधर गायों ने बछड़े को कार के नीचे फंसा देखकर कार के पीछे भागने लगी. काफी दूर दौड़ लगाने के बाद गायों ने कार को रोक दिया और फिर बछड़े को बचाया गया.

वीडियो में दिखी मां की ममता

वीडियो में मां की ममता दिख रही है. चाहे मनुष्य हो या जानवर सभी के अंदर ममता भरी रहती है. खासकर मां में, जो अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है. वीडियो को देखकर आप भी समझ सकते हैं. जब लोग बछड़े को बचाने के लिए कार को उठाते दिख रहे हैं, तो गायों की झुंड कार के चारो तरफ घुमती दिखती हैं. जब बछड़ा कार के नीचे से सुरक्षित बाहर निकल आता है, तो फिर गायों की झुंड शांत होती है.

Also Read: वायरल वीडियो से जुड़ी और भी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >