Viral Video: सांड का दिखा अनोखा अंदाज, पहुंचा दिया अपने शराबी मालिक को घर

Viral video: सांड का अपने शराबी मालिक को धक्का दे-देकर घर लेकर जाते हुए वीडियो सामने आया है. सांड और उसके शराबी मालिक के बीच की यह साझेदारी देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. आप भी देखिए यह मजेदार वायरल हो रहा वीडियो.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक आदमी शराब के नशे में रास्ते पर चल रहा है. उनके साथ एक सांड भी जा रहा है. वह नशे में इतना ज्यादा धुत था कि उसे होश ही नहीं था कि वह क्या कर रहा है. लोग उसे देखकर हंस रहे थे लेकिन उसे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर माजरा क्या है, सब उसे ही क्यों देख रहे हैं.

दरअसल, आदमी नशे में इतना खो गया था कि वह चल भी नहीं पा रहा था. उनके साथ चल रहा सांड आदमी को अपने सिर की मदद से धक्का देकर खींच-खींचकर लेकर जा रहा था. आदमी जब गिरने लगता तो सांड उसे अपने सिर से सहारा देता. आदमी नशे में अजीबो-गरीब चेहरे भी बनाता. सांड को देखकर लग रहा है कि यह तो मानो उसका रोज का काम हो गया है. सोशल मीडिया पर सांड और उसके शराबी मालिक को देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: बूढ़ी दादी का जलवा! 82 की उम्र में ऐसी ताकत कि देखने वाले भी हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >