Viral Video : अंधेरी रातों में सुनसान राहों पर, सीसीटीवी में कैद हो गया डरावना वीडियो

Viral Video : एक दुर्लभ दृश्य में, 16 जुलाई को तड़के करीब 2 बजे तमिलनाडु के नीलगिरी में एक ब्लैक पैंथर दो अन्य तेंदुओं के साथ सड़क पर टहलता हुआ दिखाई दिया. सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों में इन तीनों जंगली जानवरों के वीडियो कैद हो गए. देखें ये वायरल वीडियो आप भी.

Viral Video : 16 जुलाई की रात करीब 2 बजे तमिलनाडु के नीलगिरी में एक हैरान कर देने वाला दृश्य नजर आया जो सीसीटीवी में कैद हो गया. वीडियो में एक ब्लैक पैंथर दो अन्य तेंदुओं के साथ सड़क पर टहलता नजर आ रहा है. यह पूरा दृश्य सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ब्लैक पैंथर और तेंदुओं को एक साथ देखना बहुत ही चौंकाने वाला माना जाता है. इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और हैरान होकर रिएक्शन दे रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद यह वायरल वीडियो हर किसी का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में तीनों जंगली जानवरों को शांतिपूर्वक एकसाथ सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है. यह शानदार वीडियो तीन अलग-अलग एंगल से रिकॉर्ड हुआ है. पहले एंगल में तीनों बिल्लीनुमा जानवर सड़क की ओर आते दिखते हैं. दूसरे एंगल में वे कैमरे के सबसे करीब से गुजरते हैं, जिससे उनकी खूबसूरती साफ नजर आती है. तीसरे एंगल में ये तीनों जानवर सड़क से निकलकर झाड़ियों की ओर जाते दिखते हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video: रंग बदलना छोड़कर गिरगिट को चढ़ा पानी पकड़ने का शौक, देखिए इस अनोखे वीडियो को

इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर @tweetKishorec ने शेयर किया और लिखा, “दुर्लभ और अद्भुत दृश्य. नीलगिरी में एक ब्लैक पैंथर दो अन्य तेंदुओं के साथ देखा गया.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >