Viral Video: कबूतरी को कबूतर ने किया प्रपोज, फूल देकर किया मुहब्बत का इजहार, दिल को छू लेगा यह वीडियो

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि कबूतर प्यार से अपनी प्रेमिका के पंखों पर फूल सजाता है. बाद में कबूतरी फूल को निकालकर अपने दिल से लगा लेती है. इस दोनों मासूम पक्षियों का प्यार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों को इनका प्यार का अंदाज खूब पसंद आ रहा है.

Viral Video: इंसान हो या जानवर उनमें एक दूसरे के प्रति प्यार होता है. सोशल मीडिया पर दो पक्षियों का ऐसा ही प्यार खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक कबूतर अपनी चोंच में एक फूल लेकर आया है. वो उस फूल को अपनी प्रेमिका कबूतरी के पंखों में लगाने की कोशिश कर रहा है. इसके बाद दिख रहा है कि कबूतरी फूल को अपनी चोंच में दबाकर अपने दिल से लगा लेती है.

कबूतर ने जताया प्यार

वीडियो में दिख रहा है कि कबूतर प्यार से अपनी प्रेमिका के पंखों पर फूल सजाता है. बाद में कबूतरी फूल को निकालकर अपने दिल से लगा लेती है. इस दोनों मासूम पक्षियों का प्यार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों को इनका प्यार का अंदाज खूब पसंद आ रहा है. जिस तरह से कबूतर ने अपनी प्रेमिका को फूल देकर प्रपोज किया है वो कई लोगों ने खूब पसंद किया है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक करीब 3 लाख लोगों ने देख लिया है. 4 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है. इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘बहुत प्यार भरा.’ कई यूजर्स ने अमेजिंग लिखा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >