Viral Video: ऐसे लोगों के कारण बदनाम है रेलवे! मेट्रो को भी नहीं छोड़ते, वीडियो हो रहा वायरल

Video Viral: कुछ लोगों की आदत दूसरों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है. अब मेट्रो में बैठे इस शख्स को ही देख लीजिए. वीडियो देखकर आपको भी गुस्सा न आ जाए तो कहना.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि मेट्रो ट्रेन में बैठा एक शख्स मूंगफली खा रहा है. खाने के दौरान वो सभी छिलकों को मेट्रो के फर्श पर फेंकता जा रहा है. कुछ चंद लोगों के कारण भारतीय रेलवे और अब मेट्रो गंदगी के लिए बदनाम हो रही है. ये ऐसे लोग हैं जिन्हें सफाई से कोई लेना देना तो नहीं है, हां गंदगी फैलाने में इनका बड़ा योगदान होता है.

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उससे साफ दिख रहा है एक शख्स मेट्रो की सीट में बैठकर प्लास्टिक के बैग से निकालकर बड़े आराम से मूंगफली खा रहा है. मूंगफली खाने के बाद उसके छिलके मेट्रो के फर्श पर फेंक रहा है. जिस सीट पर वो बैठा है उसे नीचे काफी संख्या में मूंगफली के छिलके जमा हो गये हैं. उसकी इस कारगुजारी का पास में बैठे एक शख्स ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है.

कई लोगों ने किया कमेंट

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @moronhumor नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. अब तक इस वीडियो के साढ़े चार लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इस लोगों ने इसपर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘यह उसकी गलती नहीं है. यह उन लोगों की गलती है जो यह सब देख रहे हैं और उसे पीट नहीं रहे हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘सच बोलो तो हमारे देश में इसके लिए कानून होना चाहिए जो भी सार्वजनिक स्थान सार्वजनिक संपत्ति में ऐसे गंदगी फैलाए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. धीरे-धीरे सब सही हो जाएंगे और हमारा देश भी साफ हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >