Viral Video: शादी में आए शख्स ने कर दी ऐसी हरकत, पूरी बारात की हो जाती जमकर कुटाई! देखिए वीडियो

Viral Video: शादी समारोह में दूल्हा एक लड़की को मिठाई खिला रहा था, इसी बीच बगल से एक दूसरे शख्स ने ऐसी हरकत कर दी, जिससे लड़की थोड़ा असहज हो गई. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: शादी में एक छोटी सी हरकत पूरे शादी का माहौल बिगाड़ देता है. कई बार तो छोटी सी गलती के कारण लड़का और लड़की दोनों पक्ष के लोग उलझ भी जाते हैं. इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. हालांकि यहां मामला बिगड़ा नहीं, बल्कि सब कुछ ठीक-ठाक से हो गया. वायरस वीडियो में दिख रहा है कि शादी समारोह के दौरान दूल्हे के स्वागत में सभी खड़े है. इसी दौरान एक लड़की दूल्हे को मिठाई खिलाती है. इसके बाद दुल्हा भी गुलाब जामुन उठाकर उसे खिलाने की कोशिश करता है.

दूल्हे की ओर से दी गई मिठाई का लड़की छोड़ा टुकड़ा खाना चाह रही थी, इस दौरान एक दूसरा आदमी दूल्हे के हाथ को जोर से आगे की ओर झटका दे देता है. इससे न चाहते हुए भी पूरी मिठाई लड़की मुंह में चली जाती है. आसपास के लोग इस हरकत पर हंसते हैं, लेकिन उस लड़की के हाव-भाव से यह पता चलता है कि वो इससे खुश नहीं हुई. नाराजगी उसके चेहरे से साफ झलकने लगती है. हालांकि वायरल हो रहा वीडियो कहां का है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति

हजारों लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस पर कैप्शन में लिखा है ‘ऐसे आदमी पूरी बारात को पिटवाने का दम रखते हैं.’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया था. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने इस कमेंट भी किया है.

यूजर्स ने किया कमेंट

एक यूजर ने कमेंट में लिखा है ‘एकदम सही बोले भाई, ऐसे लोग ही पिटवाते हैं’. एक और यूजर ने लिखा है ऐसे लोग खुद को पिटते ही हैं पूरी बारात को घसीट लेते हैं. एक और यूजर ने लिखा है ये मरवाएंगे बाकियों को भी. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि मैंने भी ये कार्य कई बार किया है, और पिटा भी में ही हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >