Video: 18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाएं, खतरनाक ढलान, हेलीकॉप्टर उतारने के जगह नहीं, भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

भारतीय सेना के बहादुर पायलटों ने 18,600 फीट की ऊंचाई पर, जानलेवा परिस्थितियों में एक घायल व्यक्ति का रेस्क्यू किया. पूरी कहानी पढ़ें.

लद्दाक में नून-कुन के पास करीब 18,600 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना के एविएशन पायलटों ने बहुत ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एक घायल व्यक्ति का रेस्क्यू किया. इस ऑपरेशन के दौरान तेज हवाएं चल रही थीं और जिस जगह घायल व्यक्ति मौजूद था, वहां हेलीकॉप्टर उतारने के लिए पर्याप्त जगह भी नहीं थी. ऐसे मुश्किल हालात में पायलटों ने सूझबूझ और अपनी कौशल का परिचय देते हुए घायल को सुरक्षित बाहर निकाला.

वजन कम करने हटाए हेलीकॉप्टर से गैर जरूरी उपकरण

रेस्क्यू ऑपरेशन को संभव बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से गैर-जरूरी उपकरण हटाकर उसका वजन कम किया गया. इसके अलावा हेलीकॉप्टर में सीमित मात्रा में ईंधन रखा गया, ताकि मुश्किल ऊंचाई और परिस्थितियों में ऑपरेशन को अंजाम दिया जा सके.

ये भी पढ़ें: Nepal Floods: 'आंखों के सामने बह गई बस', मौत को मात देकर नागपुर लौटे 100 पर्यटक

एक स्किड के सहारे उतारना पड़ा हेलीकॉप्टर

सबसे चुनौतीपूर्ण स्थिति उस समय बनी, जब हेलीकॉप्टर को एक स्किड के सहारे खतरनाक ढलान पर उतारना पड़ा, जबकि दूसरा हिस्सा हवा में रहा. भारतीय सेना ने इस मिशन को अपने एविएशन पायलटों के कौशल, साहस, दृढ़ संकल्प और मानवीय संवेदना का उदाहरण बताया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >