BRICS Summit 2026: नई दिल्ली 18वें ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) की मेजबानी के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन की तैयारियों की झलक साझा करते हुए लिखा- All set for BRICS 2026! राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर ब्रिक्स सम्मेलन हो रहा है. समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होने वाले हैं.
पीएम मोदी ने दिखाई ब्रिक्स समिट की तैयारियों की झलक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS Summit 2026 की तैयारियों की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है. उन्होंने अपने संदेश में कहा- All set for BRICS 2026! भारत इस बार 18वें ब्रिक्स समिट की मेजबानी कर रहा है.
Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability 18वें ब्रिक्स समिट की थीम
BRICS Summit का मुख्य आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा. इसी जगह वैश्विक नेताओं और विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बैठकें होंगी. भारत की मेजबानी में आयोजित हो रहे 18वें BRICS Summit की थीम Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability रखी गई है.
BRICS Summit के लिए दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
ब्रिक्स सम्मेलन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में बड़े स्तर पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक करीब 15 हजार दिल्ली पुलिसकर्मियों और लगभग 200 कंपनियों के अर्धसैनिक बलों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है. सुरक्षा व्यवस्था में एक्सेस कंट्रोल, पहचान की जांच, निगरानी, खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई और इमरजेंसी रिस्पॉन्स जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं.
एयरपोर्ट से भारत मंडपम तक निगरानी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक एयरपोर्ट, विदेशी मेहमानों के ठहरने वाले होटलों, भारत मंडपम और उन स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है, जहां बैठकें हो सकती हैं. VVIP मूवमेंट वाले रास्तों पर भी निगरानी की व्यवस्था की गई है. विशेष कैमरे लगाए गए हैं और अलग-अलग रूट का पहले से सर्वे किया गया है.
12 और 13 सितंबर को दिल्ली पर रहेगी दुनिया की नजर
18वें ब्रिक्स समिट के कारण 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली वैश्विक कूटनीति का बड़ा केंद्र बनेगी. पीएम मोदी की ओर से तैयारियों की झलक साझा किए जाने के साथ ही संदेश दिया गया है कि भारत ब्रिक्स 2026 की मेजबानी के लिए तैयार है.
Also Read: भारत में 7 साल बाद मिलेंगे PM मोदी और शी जिनपिंग, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बात
