एक साल बाद बन पायेगा टीका : वैज्ञानिक

वैज्ञानिकों का कहना है कि कोविड-19 बीमारी से बचाव के लिए टीका विकसित करने में कम से कम एक साल लग सकता है

वैज्ञानिकों का कहना है कि कोविड-19 बीमारी से बचाव के लिए टीका विकसित करने में कम से कम एक साल लग सकता है. हालांकि, वैज्ञानिकों ने उम्मीद जतायी है कि यदि परीक्षण, मंजूरी और टीकों के उत्पादन का पैमाना बढ़ाने की प्रक्रिया साथ-साथ होती है, तो कुछ महीने पहले भी टीका उपलब्ध हो सकता है.

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, कोविड-19 के 10 संभावित टीकों का लोगों पर परीक्षण कर अध्ययन किया जा रहा है और 126 टीके अभी इससे पहले के चरण में है, यानी उन्हें लेकर अनुसंधान किया जा रहा है.

अमेरिका में मैरीलैंड विवि के मानव विषाणु विज्ञान संस्थान के निदेशक रॉबर्ट गालो ने कहा कि लोगों को संभावित टीके और टीके के बीच में अंतर समझ में नहीं आ रहा है. वैज्ञानिक एवं नेता इस दुविधा को बढ़ा रहे हैं.

Posted by : pritish sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >