उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत का विवादित बयान, बोले- दो ही बच्चे पैदा किए, 20 क्यों नहीं, तो मिलता फायदा

Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat Latest News उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने बयानों और भाषणों के कारण लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. फटी जींस पर बयान देकर कई दिन तक चर्चा में रहे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि हर घर में पर यूनिट 5 किलो राशन दिया गया. 10 थे तो 50 किलो, 20 थे तो क्विंटल राशन दिया. फिर भी जलन होने लगी कि 2 वालों को 10 किलो और 20 वालों को क्विंटल मिला. इसमें जलन कैसी? जब समय था तो आपने 2 ही पैदा किए, 20 क्यों नहीं पैदा किए.

रामनगर में अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम तीरथ सिंह रावत ने लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा बांटे गए अनाज को लेकर बयान देते हुए उक्त बातें कहीं. सीएम रावत ने कहा कि लोगों में सरकार द्वारा बांटे गए चावल को लेकर जलन भी होने लगी कि दो सदस्यों वालों को 10 किलो, जबकि 20 सदस्य वालों को एक क्विंटल अनाज क्यों दिया गया? उन्होंने कहा, भैया इसमें दोष किसका है, उसने 20 पैदा किए, आपने दो पैदा किए, तो उसको एक क्विंटल मिल रहा है, इसमें जलन काहे का. जब समय था तब आपने दो ही पैदा किए, 20 क्यों नहीं किए. इस दौरान सीएम ने किसी धर्म या जाति का नाम नहीं लिया.

वहीं, अपने भाषण में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने तथ्यात्मक गलती करते हुए कहा कि भारत 200 साल तक अमेरिका का गुलाम रहा. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से हमें 200 साल तक गुलाम बनाकर रखने वाला अमेरिका डोल गया. बता दें कि तीरथ के कार्यभार संभालने के एक हफ्ते के अंदर ही वह विवादों में घिर गए थे. फटी जींस मामले विवाद के बाद उनका दूसरा वीडियो गुरुवार को वायरल होने के बाद विपक्षियों के विरोध के स्वर भी तेज हो गए है.

इससे पहले तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के फटी जींस पहनने को लेकर टिप्पणी की थी. जिसका जगह-जगह विरोध हुआ था. बाद में सीएम को घिरता देख उनकी पत्नी डॉ. रश्मि रावत बचाव को आगे आई थीं. तीरथ के बचाव में वीडियो जारी करते हुए उनका कहना था कि तीरथ ने जिस संदर्भ में यह बात कही है, उसका गलत मतलब निकाला गया है. उनके अनुसार, सिर्फ एक शब्द को पकड़कर विपक्षियों ने मुद्दा बना लिया है.

Also Read: NRI Chaiwala, न्यूजीलैंड से भारत लौटे जगदीश ने अलग-अलग फ्लेवर की बनाई चाय, जानिए क्या है उनका फंडा और कमाई

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >