Uttarakhand CM : तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई

Tirath Singh Rawat News |Uttarakhand Cm Live Update : त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में सांसद तीरथ सिंह रावत का नाम सामने आ चुका है. देहरादून में विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्रीके तौर पर तीरथ सिंह के नाम पर सहमति बनी. तीरथ सिंह गढ़वाल से भाजपा सांसद हैं. खबरों के मुताबिक आज शाम 4 बजे तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
11:26 PM. 10 Mar 21 5:56 PM. 10 Mar

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह तीरथ सिंह रावत को दी बधाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने देहरादून में कहा, हम सब तीरथ सिंह रावत को बधाई देने आए हैं. उन्हें हमारी शुभकामनाएं हैं. एक साल का जो वक्त उन्हें मिला है उसका अच्छे से जनता के लिए इस्तेमाल करें. जल्द ही बाकी मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण होगा.

10:04 PM. 10 Mar 21 4:34 PM. 10 Mar

राजभवन पहुंचे तीरथ सिंह रावत

त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद नये मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने के बाद तीरथ सिंह रावत शपथ लेने से पहले राजभवन पहुंच गये हैं. अब से कुछ देर बाद उनको राज्यपाल बेबी रानी पद एवं गोपनीया की शपथ दिलाएंगी.

9:52 PM. 10 Mar 21 4:22 PM. 10 Mar

तीरथ सिंह रावत को पीएम मोदी ने दी बधाई

उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ लेने के बाद शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने कहा, तीरथ सिंह के सांगठनिक और प्रशासनिक अनुभव का लाभ राज्य की जनता को लाभ मिलेगा. पीएम ने ट्वीट कर आगे कहा, तीरथ सिंह के नेतृत्व में राज्य नयी ऊंचाई पर पहुंचेगा.

9:52 PM. 10 Mar 21 4:22 PM. 10 Mar

तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री

तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री बने गये हैं. उनको दोपहर 4 बजे राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.

9:37 PM. 10 Mar 21 4:07 PM. 10 Mar

उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कह दी बड़ी बात

उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा, मैं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने मुझे ये पदभार दिया. मैं गांव से आया हुआ एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं, मैंने कभी कल्पना नहीं की थी. जनता के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे, मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के लिए जो काम किए हैं उसे आगे बढ़ाएंगे.

7:26 PM. 10 Mar 21 1:56 PM. 10 Mar

तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल से की मुलाकात 

बीजेपी नेता तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से देहरादून में मुलाकात की. तीरथ सिंह रावत आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे.

मुख्य बातें

Tirath Singh Rawat News |Uttarakhand Cm Live Update : त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में सांसद तीरथ सिंह रावत का नाम सामने आ चुका है. देहरादून में विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्रीके तौर पर तीरथ सिंह के नाम पर सहमति बनी. तीरथ सिंह गढ़वाल से भाजपा सांसद हैं. खबरों के मुताबिक आज शाम 4 बजे तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >