Uttarakhand Political Crisis LIVE: पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में किया गया फैसला
Copied link
Uttarakhand Political Crisis: 115 दिन तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने इस्तीफा दे दिया है. इस साल तीरथ सिंह रावत को त्रिवेंद्र सिंह रावत (Triwendra Singh Rawat) को हटाकर उत्तराखंड की गद्दी सौंपी गयी थी. तीरथ के जाने के बाद राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री के लिए कई नामों की चर्चा जोरों पर है. आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में भाजपा विधायक दल की बैठक हो रही है. इसी में नये नामों पर चर्चा होगी और किसी एक को मुख्यमंत्री चुना जायेगा. हम लगातार इस मामले पर नजर रख रहे हैं. उत्तराखंड राजनीतिक संकट से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
9:10 PM. 3 Jul 219:10 PM. 3 Jul
पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में किया गया फैसला
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री को लेकर विधायक दल की बैठक में फैसला कर लिया गया है. इस बैठक में खटीमा से दो बार के भाजपा विधायक 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामकी को राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है.
9:10 PM. 3 Jul 219:10 PM. 3 Jul
बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे. उन्होंने कहा कि विधानमंडल दल की बैठक होगी उसमें नेता चुना जाएगा.
8:24 PM. 3 Jul 218:24 PM. 3 Jul
उत्तराखंड के अगले सीएम पर थोड़ी ही देर में फैसला
उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसपर थोड़ी ही देर में फैसला आ सकता है. भाजपा विधायक दल की बैठक शाम तीन बजे से शुरू होने वाली है.
8:24 PM. 3 Jul 218:24 PM. 3 Jul
2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की : तीरथ सिंह रावत
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद तीरथ सिंह रावत आज देहरादून में भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हो रहे हैं. एएनआइ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की है.
8:24 PM. 3 Jul 218:24 PM. 3 Jul
इन 6 विधायकों के नामों की है चर्चा
मुख्यमंत्री के लिए करीब छह विधायक संभावित दावेदार माने जा रहे हैं. इनमें चौबट्टाखाल से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, श्रीनगर से विधायक धन सिंह रावत और खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी शामिल हैं. पार्टी नेताओं के एक समूह ने पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला से विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम का भी सुझाव दिया है. इसके अलावा डीडीहाट विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहे बिशन सिंह चुफाल का नाम भी इस सूची में शामिल है.
8:24 PM. 3 Jul 218:24 PM. 3 Jul
उत्तराखंड को मिलने वाला है 8वां मुख्यमंत्री
1. नित्यानन्द स्वामी
2. भगत सिंह कोश्यारी
3. भुवन चन्द्र खंडूरी
4. रमेश पोखरियाल निशंक
5. भुवन चन्द्र खंडूरी
6. त्रिवेंद्र सिंह रावत
7. तीरथ सिंह रावत
8. अब कौन?
8:24 PM. 3 Jul 218:24 PM. 3 Jul
पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद हैं केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर
विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा महासचिव एवं उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम मौजूद रहेंगे. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक करेंगे. पार्टी के सभी विधायकों को शनिवार की बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया है.
8:24 PM. 3 Jul 218:24 PM. 3 Jul
मुख्यमंत्री की रेस में ये नाम सबसे आगे
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का नाम मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे है. कांग्रेस से भाजपा में आए सतपाल महाराज का नाम भी इस रेस में शामिल है. वहीं यह भी चर्चा में है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को दुबारा मुख्यमंत्री का कमान सौंपा जा सकता है.
8:24 PM. 3 Jul 218:24 PM. 3 Jul
भाजपा विधायक दल की बैठक आज
तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक आज शनिवार को अपराह्न तीन बजे भाजपा मुख्यालय में आरंभ होगी. इसी में नये नामों पर चर्चा होगी और किसी एक को मुख्यमंत्री चुना जायेगा.
4:51 PM. 3 Jul 214:51 PM. 3 Jul
तीरथ के बाद अब उत्तराखंड का ताज किसके सिर सजेगा
115 दिन तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने इस्तीफा दे दिया है. इस साल तीरथ सिंह रावत को त्रिवेंद्र सिंह रावत (Triwendra Singh Rawat) को हटाकर उत्तराखंड की गद्दी सौंपी गयी थी. तीरथ के जाने के बाद राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री के लिए कई नामों की चर्चा जोरों पर है.
मुख्य बातें
Uttarakhand Political Crisis: 115 दिन तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने इस्तीफा दे दिया है. इस साल तीरथ सिंह रावत को त्रिवेंद्र सिंह रावत (Triwendra Singh Rawat) को हटाकर उत्तराखंड की गद्दी सौंपी गयी थी. तीरथ के जाने के बाद राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री के लिए कई नामों की चर्चा जोरों पर है. आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में भाजपा विधायक दल की बैठक हो रही है. इसी में नये नामों पर चर्चा होगी और किसी एक को मुख्यमंत्री चुना जायेगा. हम लगातार इस मामले पर नजर रख रहे हैं. उत्तराखंड राजनीतिक संकट से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…