यूपी में खौफनाक साजिश: प्रेमी का कत्ल, फिर YouTube से सीखे सबूत मिटाने के तरीके

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में कई चौंकाने वाली चीजें सामने आईं. उनके YouTube सर्च हिस्ट्री में हत्या की जांच, हत्या के मामलों में सजा जैसी चीजें मिली, जो आरोपियों ने मोबाइल पर सर्च किये थे. जानें क्या है पूरा मामला.

उत्तर प्रदेश में एक लापता व्यक्ति की जांच के दौरान सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ. पुलिस के अनुसार, एक महिला और उसके पति ने मिलकर महिला के प्रेमी की हत्या कर दी. आरोप है कि उन्होंने शव के टुकड़े किए और अपराध के सबूत मिटाने के तरीके सीखने के लिए YouTube वीडियो भी देखे, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके.

फतेहपुर जिले के रहने वाले विजय निषाद 8 मई को अचानक लापता हो गए थे. काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद 11 मई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी.

शक की सुई किरण देवी पर जाकर रुकी

जांच के दौरान जब पुलिस विजय निषाद की आखिरी मूमेंट और संपर्कों की पड़ताल कर रही थी, तब शक की सुई किरण देवी पर जाकर रुकी. पुलिस को पता चला कि विजय और किरण के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध थे. इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो कई अहम सुराग मिले, जिन्होंने पूरे हत्याकांड की परतें खोलनी शुरू कर दीं. पुलिस के अनुसार, सर्विलांस और टेक्निकल एविडेंस की मदद से जांच धीरे-धीरे किरण देवी और उसके पति कमता प्रसाद निषाद तक पहुंची. इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ और जुटाए गए सबूतों के आधार पर पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाई और हत्या की साजिश का खुलासा किया.

आठ मई को किरण ने विजय को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया

पुलिस ने बताया कि उसका पड़ोस में रहने वाली किरण देवी से करीब एक साल से प्रेम संबंध था. फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि किरण का पति कामता प्रसाद निषाद गुजरात में काम करता था और पत्नी के संबंध की जानकारी मिलने पर वह हाल ही में गांव लौटा था. उन्होंने बताया कि इसके बाद दंपति ने विजय की हत्या की साजिश रची. पुलिस के अनुसार, आठ मई को किरण ने विजय को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया और पहले से मौजूद कामता ने लकड़ी के तख्ते से विजय के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद दंपति ने कटर मशीन व आरी से शव के टुकड़े किए और फिर शव को जंगल में ले जाकर जलाने की कोशिश की हालांकि, शव पूरी तरह नहीं जल सका. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घाटमपुर से विजय की मोटरसाइकिल और कानपुर के जंगल से आंशिक रूप से जले कंकाल के अवशेष, कपड़े, जूते, पैन कार्ड व एटीएम कार्ड बरामद कर लिये. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >