UP Dibrugarh Train Accident: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे के बाद कई ट्रेनें कैंसिल, कुछ के बदले गए रूट, देखें लिस्ट

UP Dibrugarh Train Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवा को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन के 8 डिब्बे मोतीगंज तथा झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गये. इस घटना अबतक 2 लोगों की मौत हो गयी और 31 अन्य घायल हो गये.

UP Dibrugarh Train Accident: गोंडा में हुए चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद उस मार्ग में चलने वाली कई रेल गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है, तो कई के रूट बदल दिए गए हैं. भारतीय रेल ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए पोस्ट कर जानकारी दी है. हादसे के कारण संबंधित रेल खंड पर कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस और गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन करके इन्हें दूसरे रास्ते से रवाना किया गया है.

इन ट्रेनों के रूट बदले गए

  1. 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मनकापुर जंक्शन- अयोध्या धाम – बाराबंकी जं. के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
  2. 15653 गुवाहाटी जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मनकापुर जंक्शन-अयोध्या धाम बाराबंकी जं. के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
  3. ट्रेन नं. 12555 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
  4. ट्रेन नं. 12553 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
  5. ट्रेन नं. 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्स परिवर्तित मार्ग वाया मनकापुर जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी जं. के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
  6. ट्रेन नं. 12557 सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मनकापुर जंक्शन-अयोध्या कैंट- बाराबंकी जं. के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
  7. ट्रेन नंबर 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
  8. ट्रेन नं. 19038 अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
  9. ट्रेन नं. 22537 कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
  10. ट्रेन नं. 13019 बाघ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.

हादसे के बाद रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. गोंडा, लखनऊ, सीवान, छपरा और देवरिया सदर के लिए नंबर जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >