UP News: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 12 से ज्यादा लोग घायल

UP News: यूपी के एटा जिले में बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई.

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) पर बारातियों से भरी एक बस खाई में गिरकर पलट गई, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार 11 नवंबर की देर रात लगभग 10 बजे की है. बस पलटने से बारातियों में चीख पुकार मच गयी और शोर सुन कर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला.

घटना की सूचना पाकर पिलुआ थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. यह बस दिल्ली के सुल्तानपुरी से बेवर के नवीगंज में बारातियों को लेकर जा रही थी. घटना की सूचना पर एटा के मुख्य चिकित्साधिकारी उमेश त्रिपाठी भी मेडिकल कालेज पहुंच गये.

उन्होने बताया कि उन्हें नगरिया मोड के समीप सड़क हादसे की सूचना मिली जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों की हालत स्थिर है और एक व्यक्ति के पैर की हड्डी टूटी है लेकिन वह खतरे से बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >