Unlock 4.0 Guidelines: अनलॉक-4 में धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और मनोरंजन कार्यक्रमों को इजाजत, ये हैं शर्त…
Copied link
Unlock 4.0 Guidelines, school and metro reopen, bihar and jharkhand, unlock 4 mha : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच देश में लागू अनलॉक 3.0 की अवधि जल्द ही खत्म हो जाएगी, जिसके कारण माना जा रहा है कि आज अनलॉक 4.0 को लेकर दिशानिर्देश जारी किया जा सकता है. वही राज्यों ने भी अनलॉक 4.0 को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है. झारखंड सरकार ने कल ही दिशानिर्देश जारी कर दिया. वहीं आज कई अन्य राज्य दिशानिर्देश जारी कर सकती है. देखने वाली बात यह होगी कि केंद्र सरकार अनलॉक 4.0 में किन किन चीजों को लेकर छूट दे सकती है. अनलॉक 4.0 गाइडलाइन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए.
3:25 AM. 30 Aug 203:25 AM. 30 Aug
धार्मिक, खेल और राजनीतिक कार्यक्रमों को इजाजत
21 सितंबर से सामाजिक, एकेडेमिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों को करने की इजाजत होगी लेकिन यहां सौ से ज्यादा लोग उपस्थित नहीं हो पायेंगे.
3:14 AM. 30 Aug 203:14 AM. 30 Aug
स्कूल-कॉलेजऔर कोचिंग भी 30 सितंबर तक बंद
अनलॉक 4 की गाइड लाइन के अनुसार स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को अभी खोलने की इजाजत नहीं दी गयी है. हालांकि गाइडलाइन में यह कहा गया है कि कक्षा 9 से 12 तक के बच्चे अपनी इच्छा से अभिभावक की इजाजत पर स्कूल जाकर शिक्षक से बात कर सकते हैं
3:14 AM. 30 Aug 203:14 AM. 30 Aug
नहीं खुलेंगे सिनेमा घर और थियेटर
अनलॉक-4 में भी सरकार ने सिनेमा घरों को खोलने की इजाजत नहीं दी है. गाइडलाइन के अनुसार ओपन एयर थिएटर को छोड़कर सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल और थिएटर को 30 सितंबर तक बंद रखा जायेगा.
3:14 AM. 30 Aug 203:14 AM. 30 Aug
अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर प्रतिबंध जारी
अनलॉक 4 की गाइडलाइन में यह व्यवस्था की गयी है कि राज्य सरकारें केंद्र से परामर्श किये बगैर कंटेनमेंट जोन के बाहर कोई स्थानीय लॉकडाउन लागू नहीं करेंगी. साथ ही सरकार ने अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा, गृह मंत्रालय द्वारा मंजूर यात्रा को छोड़कर, सभी को फिलहाल स्थगित रखा है.
3:14 AM. 30 Aug 203:14 AM. 30 Aug
सात सितंबर से बहाल होगी मेट्रो सेवा
अनलॉक 4 में बड़ी राहत देते हुए सरकर ने मेट्रो सेवा को सात सितंबर से बहाल कर दिया है. लेकिन इसके लिए कई तरह की शर्तों का पालन करना होगा. गाइडलाइन के अनुसार अनलॉक-4 में सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल, पार्क और थियेटर को खोलने की इजाजत नहीं दी गयी है.
2:27 AM. 30 Aug 202:27 AM. 30 Aug
सरकार ने अनलॉक-4 के लिए गाइडलाइन जारी किया
सरकार की ओर से आज अनलॉक 4 को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया गया है. अनलॉक-4 के निर्देश 30 सितंबर तक जारी रहेंगे. कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जायेगा. अभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 30 सितंबर तक बंद रहेंगे.
1:30 AM. 30 Aug 201:30 AM. 30 Aug
राजस्थान के कोटा में आज से छह सितंबर तक लॉकडाउन
राजस्थान के कोटा शहर में आज से छह सितंबर तक लॉकडाउन लगा दिया गया है. कोटा जिला प्रशासन ने इस बात का निर्देश दिया है.
11:37 PM. 29 Aug 2011:37 PM. 29 Aug
एक सितंबर से कई राज्यों में खुल जायेंगे मॉल, होटल और सैलून
एक सितंबर से झारखंड में मॉल, होटल और सैलून खुल रहे हैं. हालांकि स्कूल खोले जाने पर केंद्र सरकार की ओर से कोई गाइडलाइन अभी नहीं आयी है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में स्कूल खुल सकते हैं.
11:37 PM. 29 Aug 2011:37 PM. 29 Aug
बंगाल में शुरू होगी मेट्रो और रेल सेवा
बंगाल में मेट्रो और रेल सेवा जल्द ही बहाल हो जायेगी. सेवा शुरू करने के लिए बंगाल सरकार ने रेलवे को पत्र लिखा है.
11:37 PM. 29 Aug 2011:37 PM. 29 Aug
24 मार्च से है देश में लॉकडाउन
देशभर में पिछले 7 महीनों से लॉकडाउन लागू है. सरकार ने 1जुलाई से राहत देते हुए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की थी.
7:27 PM. 29 Aug 207:27 PM. 29 Aug
लोकल ट्रेन सर्विस बंद रहेंगी
महाराष्ट्र में लॉकडाउन को लेकर अभी परिवहन सुविधा में छूट नहीं दी जाएगी. बताया जा रहा है कि मुंबई की लोकल ट्रेन सर्विस बंद रहेंगी. मुंबई पुलिस ने भी चेतावनी जारी की है कि अगर बिना वजह बाहर घूमते मिले तो गाड़ी सीज कर देंगे.
6:14 PM. 29 Aug 206:14 PM. 29 Aug
सिनेमा हॉल पर रोक जारी
अनलॉक 4.0 में सिनेमा हॉल बंद रहने की संभावना है. बताया जा रहा है कि सिनेमा हॉल भी बंद रहेंगे क्योंकि यह 25-30% क्षमता वाले शो चलाने के लिए संभव नहीं होगी. सिनेमा हॉल मालिकों ने सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है.
6:14 PM. 29 Aug 206:14 PM. 29 Aug
झारखंड में इन चीजों को खोलने की अनुमति
राज्य के अंदर बसों का परिचालन परिवहन विभाग की शर्तों के अनुरूप होने लगेगा. होटल, लॉज, हॉस्पिटैलिटी, गेस्ट हाउस, धर्मशाला रेस्टुुरेंट और शॉपिंग मॉल खुलेंगे. गाइड लाइन के अनुसार सैलून व ब्यूटीपार्लर को भी खोलने की अनुमति दे दी गयी है. शादी समारोह में अधिकतम 50 और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे
6:14 PM. 29 Aug 206:14 PM. 29 Aug
प्रयागराज में वीकेंड लॉकडाउन लागू
यूपी के प्रयागराज में वीकेंड लॉकडाउन लागू किया गया है. इस दौरान सिर्फ आवश्यक वस्तु की खरीदा-बिक्री हो सकती है.
6:14 PM. 29 Aug 206:14 PM. 29 Aug
महाराष्ट्र में भी अनलॉक 4.0 को लेकर तैयारी शुरू
महाराष्ट्र में भी अनलॉक 4.0 को लेकर तैयारी जोरों पर है. राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे ने गृह विभाग से जिम खोलने के लिए एसओपी मांगा है. वहीं राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सरकार धार्मिक स्थल खोलने पर जल्द फैसला लें.
6:14 PM. 29 Aug 206:14 PM. 29 Aug
34 लाख के पार
देश में कोरोना संक्रमण (coronavirus in india) के मामले बढ़कर 34 लाख के पार चले गये हैं. कोरोना के कुल केसेज में दुनिया में तीसरे नंबर पर आने के बाद भारत अब मौतों के लिहाज से भी इस स्थान पर पहुंच चुका है. भारत में मरने वालों की संख्या 62 हजार के पार हो गई है. अभी इस मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है.
6:14 PM. 29 Aug 206:14 PM. 29 Aug
पंजाब के सीएम होम कोरेंटिन पर
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह 7 दिनों के होन कोरेटिन पर गए हैं. बता दें कि पजाब में सत्तारूढ़ दल के दो विधायक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.
6:14 PM. 29 Aug 206:14 PM. 29 Aug
झारखंड में शुरू होगी बस सेवा
राज्य सरकार ने शुक्रवार को कई सेवाओं में छूट के साथ राज्य में लॉकडाउन की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ाने की घोषणा की है. इस संबंध में मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से आदेश जारी कर दिया गया है. इस आदेश के तहत परीक्षार्थियों को लॉकडाउन के दौरान विभिन्न तरह के प्रतिबंधों से मुक्त रखा गया है. उक्त अवधि में दूसरे राज्य से आनेवाले परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड ही इंट्री पास माना जायेगा. दूसरे राज्यों से अगर कोई परीक्षार्थी झारखंड में परीक्षा देने आता है, तो उसे कोरेंटिन से भी छूट रहेगी.
6:14 PM. 29 Aug 206:14 PM. 29 Aug
यहां पाबंदी बरकरार
देशभर में कन्टेनमेंट जोन में लॉकडाउन सख्ती से बना रहेगा. फिलहाल सिनेमाघर, स्वीमिंग पूल, मनोरंज पार्क, थियेटर, बार , ऑडिटोरियम, अन्य सभागार और ऐसे अन्य स्थान प्रतिबंधित गतिविधियों के अंतर्गत हैं. अगले महीने सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियां, खेलकूद, मनोरंजन,, धार्मिक कार्यक्रम पर पाबंदी बने रहने की संभावना है.
6:14 PM. 29 Aug 206:14 PM. 29 Aug
नोएडा और गाजियाबाद को लेकर ये नियम
बता दें कि शनिवार ओर रविवार को लॉकडाउन लगाने के क्रम में नोएडा और गाजियाबाद में 31 अगस्त सुबह तक लॉकडाउन रहेगा. सिर्फ इसेंशियल वस्तु की खरीदारी ही की जा सकती है
6:14 PM. 29 Aug 206:14 PM. 29 Aug
हरियाणा में ये फैसला
हरियाणा में सोमवार और मंगलवार को सरकारी दफ्तर बंद करने का निर्णय लिया गया है. हरियाणा सरकार इससे पहले शनिवार और रविवार को यह फैसला किया था, लेकिन अब सोमवार और मंगलवार को बंद करने का निर्णय लिया है.
2:01 PM. 29 Aug 202:01 PM. 29 Aug
कर्नाटक ने लिया ये फैसला
कर्नाटक से खबर आ रही है कि वहां कॉलेज 1 अक्टूबर से खोले जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सूबे के उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ अश्वथ नारायण सीएन ने ऐलान किया कि राज्य में आगामी 1 अक्टूबर से सभी कॉलेज दोबारा से शुरू होंगे.
2:01 PM. 29 Aug 202:01 PM. 29 Aug
बार खोलने पर भी फैसला
समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि बारों को भी अपने काउंटर पर शराब बेचने की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन यह इजाजत ग्राहकों द्वारा उसे घर लाने के लिए होगी. अब तक बारों को खुलने की अनुमति नहीं दी गयी है.
2:01 PM. 29 Aug 202:01 PM. 29 Aug
मेट्रो खोलने की तैयारी
पिछले दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में अब कोरोना की स्थिति ठीक हो रही है. दिल्ली में हम मेट्रो खोलना चाहते हैं. दिल्ली में ट्रायल बेसिस पर मेट्रो चलने की इजाजत अब मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैंने केंद्र सरकार से इजाजत मांगी है. इस समय ट्रांसपोर्ट की बहुत ज्यादा समस्या हो रही है. 1 सितंबर से अनलॉक का चौथा चरण लागू होने जा रहा है और खबर है कि इस दिन से दिल्ली मेट्रो शुरू कर दी जाएगी. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मार्च में मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गयी थी.
Posted by : Avinish Kumar Mishra
मुख्य बातें
Unlock 4.0 Guidelines, school and metro reopen, bihar and jharkhand, unlock 4 mha : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच देश में लागू अनलॉक 3.0 की अवधि जल्द ही खत्म हो जाएगी, जिसके कारण माना जा रहा है कि आज अनलॉक 4.0 को लेकर दिशानिर्देश जारी किया जा सकता है. वही राज्यों ने भी अनलॉक 4.0 को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है. झारखंड सरकार ने कल ही दिशानिर्देश जारी कर दिया. वहीं आज कई अन्य राज्य दिशानिर्देश जारी कर सकती है. देखने वाली बात यह होगी कि केंद्र सरकार अनलॉक 4.0 में किन किन चीजों को लेकर छूट दे सकती है. अनलॉक 4.0 गाइडलाइन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए.