केंद्रीय मंत्री डॉ भागवत कराड ने विमान यात्रा के दौरान सह यात्री को दी प्राथमिक चिकित्सा, वायरल हुई तसवीर

डाॅ भागवत कराड ने एएनआई न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि रोगी को बहुत पसीना आ रहा था और उसका बीपी कम था. मैंने उसके कपड़े उतारे, उसके पैर उठाये, उसकी छाती को रगड़ा और ग्लूकोज दिया.

केंद्रीय मंत्री डॉ भागवत कराड ने कल रात विमान में अपने सहयात्री को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की और आदर्श स्थापित किया. डाॅ भागवत कराड दिल्ली से मुंबई जाने वाले फ्लाइट में सवार थे.

डाॅ भागवत कराड ने एएनआई न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि रोगी को बहुत पसीना आ रहा था और उसका बीपी कम था. मैंने उसके कपड़े उतारे, उसके पैर उठाये, उसकी छाती को रगड़ा और ग्लूकोज दिया. उसे 30 मिनट के बाद बेहतर महसूस हुआ.

Also Read: IRCTC news : रेल किराये में होगी 15 प्रतिशत की कमी, विशेष ट्रेन की व्यवस्था होगी समाप्त

केंद्रीय मंत्री डाॅ भागवत कराड पेशे से डाॅक्टर हैं और कल रात वे जब इंडिगो के विमान से यात्रा कर रहे थे, उसी वक्त एक सहयात्री की तबीयत बिगड़ी और डाॅ भागवत कराड ने तमाम प्रोटोकाॅल को तोड़कर मरीज की मदद की. उन्होंने कहा कि वे पहले एक डाॅक्टर हैं और मरीज की सेवा करना उनका धर्म.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >