केंद्र सरकार ने बाराबंकी-बहराइच 4-लेन सड़क परियोजना को दी मंजूरी, कपास किसानों को भी राहत

Union Cabinet: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कपास किसानों को बड़ी राहत दी है. इसके अलावा बाराबंकी-बहराइच 4-लेन सड़क परियोजना को भी अपनी मंजूरी दे दी हैं.

Union Cabinet: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत औद्योगिक विकास योजना को मंजूरी दी. इस योजना पर 33,660 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

लघु जल विद्युत (SHP) विकास योजना को मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया- पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला लिया है. वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए लघु जल विद्युत (SHP) विकास योजना’ को मंजूरी दे दी गई है.

बाराबंकी से बहराइच 4 लेन सड़क परियोजना को मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया- तीसरे बड़े फैसले के तौर पर कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच (101.515 किमी) तक 4-लेन सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी. इस परियोजना में करीब 6969.04 करोड़ रुपया खर्च होगा.

कपास किसानों को केंद्र सरकार ने दी राहत

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- कैबिनेट ने कपास किसानों को सीधे सहायता देने के लिए, कपास सीजन 2023-24 हेतु CCI को 1,718.56 करोड़ रुपये की MSP फंडिंग को मंजूरी दी है.

भव्य योजना को मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- केंद्रीय कैबिनेट ने भव्य (BHAVYA) – भारत औद्योगिक विकास योजना को मंजूरी दी है. यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसके तहत 33,660 करोड़ रुपये के परिव्यय से 100 निवेश-तैयार प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >