Budget 2021 in Hindi : ‘इन्हें अब नहीं भरना होगा टैक्स,सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटा’, जानें बजट की खास बातें
Copied link
Union Budget 2021 Live News Update, FM Nirmala Sitharaman, Budget 2021 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश किया. बजट से जुड़ी हर बड़ी खबर और अपडेट के साथ जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ… Live Budget Update के साथ हाइलाइट्स…budget reactions और जानकारों की राय LIVE ,bharatiya budget LIVE
8:54 PM. 1 Feb 218:54 PM. 1 Feb
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा-बजट से अर्थव्यवस्था मजबूज होगी
बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बजट से अर्थव्यवस्था मजबूज होगी. बजट में आधारभूत संरचना पर जोर दिया गया है.
8:54 PM. 1 Feb 218:54 PM. 1 Feb
सरकार अगले वित्त वर्ष में सरकारी बैंकों में 20,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार अगले वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 20,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी. पूंजी के मिलन से इन बैंकों को पूंजी संबंधी नियामकीय शर्तों को पूरा करनें में आसानी होगी. चालू वित्त वर्ष में भी सरकार ने बैंकों के पुन:पूंजीकरण के लिए 20,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था. सीतारमण ने लोकसभा में 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 20,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालने का प्रस्ताव किया है.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
बजट में जीडीपी की रिकार्ड गिरावट का उल्लेख नहीं : कांग्रेस
कांग्रेस ने बजट-2020-21 पेश किए जाने के बाद सोमवार को दावा किया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 37 महीनों की रिकॉर्ड गिरावट का उल्लेख नहीं है और इसमें अर्थव्यवस्था को गति देने पर ध्यान नहीं दिया गया.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटा
सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की गई कि मोबाइल उपकरण पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया गया है, अब इसे 2.5 फीसदी तक किया गया है. हालांकि, कॉपर और स्टील में ड्यूटी को घटाया गया है. सोना-चांदी से भी कस्टम ड्यूटी को घटाया गया है. एक अक्टूबर से देश में नई कस्टम नीति लागू हो रही है.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
टैक्स की बात
अब 75 साल से अधिक उम्र वालों कों ITR नहीं भरना होगा. हालांकि, ये सिर्फ पेंशन लेने वालों को लाभ मिल सकेगा. निर्मला सीतारमण ने कहा कि एनआरआई लोगों को टैक्स भरने में काफी मुश्किलें होती थीं, लेकिन अब इस बार उन्हें डबल टैक्स सिस्टम से छूट देने का काम किया जा रहा है. स्टार्ट अप को जो टैक्स देने में शुरुआती छूट दी गई थी, उसे अब 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया गया है.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
रियायती दर पर घर
वित्त मंत्री ने कहा कि सभी के लिए घर, रियायती दर पर घर हमारी सरकार का ध्यान है. लोन के 1.5 लाख रुपए तक की राशि पर ब्याज पर छूट की स्कीम एक साल बढ़ाई गई है.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
इन्हें अब नहीं भरना होगा टैक्स
75 साल से ज्यादा आयु के लोगों को इनकम टैक्स भरने की जरूरत नहीं होगी. वित्त मंत्री ने कहा कि छोटे करदाताओं का बोझ कम करेंगे. निवेश आकर्षित करने के लिए कॉरपोरेट टैक्स घटाया गया, डिविडेंड टैक्स हटाया गया है. आजादी के 75वें साल में हमें कुछ छूट देनी चाहिए जो 75 साल या इससे बड़े हैं. इन्हें इनकम टैक्स फाइल करने से छूट देने का प्रस्ताव करती हूं. असेसमेंट के लिए 6 साल पुराना और सीरियस केस में 10 साल पुराना खाता बही निकालना पड़ता है. इस टाइम लिमिट को घटा कर छह साल से तीन साल किया जाता है. गंभीर केस में 10 साल पुराने टैक्स केस खुलेंगे.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
राजकोषीय घाटा
वित्त मंत्री ने कहा कि राजकोषीय घाटा को 6.8 फीसदी तक रहने का अनुमान है जिसके लिए सरकार को 80 हजार करोड़ की जरूरत होगी, जो अगले दो महीनों में बाजार से लिया जाएगा.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
वित्त मंत्री ने कहा
वित्त मंत्री ने कहा कि शहरी गैस वितरण नेटवर्क के जरिए सीएनजी और रसोई गैस वितरण की सुविधा 100 और जिलों में उपलब्ध कराई जाएगी.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
पहली डिजिटल जनगणना
न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड इस बार PSLV-CS51 को लॉन्च करेगा जिसकी जानकारी वित्त मंत्री ने दी है. उन्होंने कहा कि गगनयान मिशन का मानव रहित पहला लॉन्च इसी साल दिसंबर में होगा. ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत एक टर्बियूनल बनाया जाएगा, जो कंपनियों के विवादों का जल्द निपटारा करेगा. आगामी जनगणना पहली डिजिटल जनगणना होगी.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
नये सैनिक स्कूल खोले जाएंगे
100 नये सैनिक स्कूल खोले जाएंगे. हायर एडुकेशन कमीशन का गठन जल्द किया जाएगा. लेह में केंद्रीय विश्व विद्यालय खोला जाएगा. वित्त मंत्री बजट के दौरान जानकारी दी कि अनुसूचित जाति के 4 करोड़ विद्यार्थियों के लिए 35 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की गई है. इसी क्षेत्र में संयुक्त अरब अमीरात के साथ मिलकर स्किल ट्रेनिंग पर काम किया जा रहा है, जिससे लोगों को रोजगार मिल सके. इसी में भारत और जापान मिलकर भी एक प्रोजेक्ट को चलाने का काम कर रहे हैं.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
यूपीए सरकार से करीब तीन गुना राशि मोदी सरकार ने किसानों के खातों में पहुंचाई
निर्मला सीतारमण की ओर से कहा गया कि यूपीए सरकार से करीब तीन गुना राशि मोदी सरकार ने किसानों के खातों में पहुंचाने का काम किया है. वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से हर सेक्टर में किसानों को मदद दी गई है, दाल, गेंहू, धान समेत अन्य फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई है.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
किसानों के लिए क्या
किसानों की बात करते हुइए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर अब भी कायम है. प्रधानमंत्री ने 80 मिलियन परिवारों को कई महीनों तक मुफ्त गैस मुहैया कराने का काम किया. 40 मिलियन से अधिक किसानों, महिलाओं, गरीबों के लिए सीधे नकद राशि मुहैया कराई. उन्होंने कहा कि 2013-14 में गेहूं पर सरकार ने 33 हजार करोड़ रुपए खर्च किये. 2019 में हमने 63 हजार करोड़ रुपए की खरीदारी की जो बढ़ कर लगभग 75 हजार करोड़ रुपए हो चुकी है. 2020-21 में 43 लाख किसानों को इसका लाभ मिला. वित्त मंत्री ने कहा कि धान खरीदारी पर 2013-14 में 63 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए जो इस बार यह बढ़कर 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपए हो चुका है. उन्होंने कहा कि दाल की खरीदारी में 236 करोड़ रुपए 2014 में खर्च हुए. हम इस साल 10 हजार 500 करोड़ रुपए की खरीदारी करेंगे. इसमें 40 गुना इजाफा हुआ है.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
अगले वित्त वर्ष में क्या
वित्त मंत्री ने चालू वित्त वर्ष के 4.39 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले अगले वित्त वर्ष के लिये 5.54 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का लक्ष्य रखा. वित्त वर्ष 2021-22 में पूंजीगत व्यय बजट बढ़ाकर 5.54 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
मार्च 2022 तक 8,500 किलोमीटर और नेशनल हाईवे कॉरिडोर का अतिरिक्त 11,000 किलोमीटर होगा पूरा
वित्त मंत्री ने कहा कि 3.3 लाख करोड़ रुपये की लागत से 13,000 किलोमीटर से अधिक की सड़क पहले ही 5.35 लाख करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना के तहत दी जा चुकी है, जिसमें 3,800 किलोमीटर का निर्माण किया गया है. मार्च 2022 तक 8,500 किलोमीटर और नेशनल हाईवे कॉरिडोर का अतिरिक्त 11,000 किलोमीटर को पूरा करेंगे.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
FDI की बात
अब इंश्योरेंस क्षेत्र में 74 फीसदी तक FDI हो सकेगी. इससे पहले यहां पर सिर्फ 49 फीसदी तक की ही इजाजत थी. इसके अलावा निवेशकों के लिए चार्टर बनाने की घोषणा की गई है.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
बिजली से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर होंगे मजबूत
उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ और लाभार्थियों को मोदी सरकार जोडेगी. अभी तक 8 करोड़ लोगों को ये मदद दी गई. जम्मू-कश्मीर में भी गैस पाइपलाइन योजना की शुरुआत मोदी सरकार करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार की ओर से 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की स्कीम लॉन्च की जा रही है, जो देश में बिजली से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा. सरकार की ओर से हाइड्रोजन प्लांट बनाने की भी घोषणा की गई है. बिजली क्षेत्र में PPP मॉडल के तहत कई प्रोजेक्ट को पूरा करने का काम किया जाएगा.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
निजी वाहनों के लिए 20 साल बाद फिटनेस परीक्षण का प्रस्ताव
वित्त मंत्री ने कहा कि उत्पादन आधारित योजना (पीएलआई) पर इस वित्त वर्ष से शुरू अगले पांच साल में 1.97 लाख करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे. पीएलआई योजना के अलावा वृहद निवेश कपड़ा-पार्क योजना शुरू की जाएगी. वित्त मंत्री ने पुराने वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए स्वैच्छिक वाहन स्क्रैपिंग नीति की घोषणा की है. निजी वाहनों के लिए 20 साल बाद फिटनेस परीक्षण का प्रस्ताव है.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
रेलवे और मेट्रो के लिए क्या
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि राष्ट्रीय रेल योजना 2030 तैयार हो चुकी है. कुल 1.10 लाख करोड़ रुपये का बजट रेलवे को हमारी सरकार ने दिया है. भारतीय रेलवे के अलावा मेट्रो, सिटी बस बस सेवा को बढ़ाने पर हमारा ध्यान केंद्रीत है. इसके लिए 18 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी. अब मेट्रो लाइट को लाने पर जोर दिया जा रहा है. कोच्चि, बेंगलुरु, चेन्नई, नागपुर, नासिक में मेट्रो प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने की घोषणा की गई है.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
जल जीवन मिशन की घोषणा
वित्त मंत्री ने 4,378 शहरी स्थानीय निकायों के लिये 2.87 लाख करोड़ रुपये के व्यय के साथ जल जीवन मिशन की घोषणा की.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
देश में 7 टेक्स्टाइल पार्क बनाने की घोषणा
देश में 7 टेक्स्टाइल पार्क बनाने की घोषणा वित्त मंत्री ने की. ऐसा इसलिए ताकि इस क्षेत्र में भारत एक्सपोर्ट करने वाला देश बने. ये पार्क तीन साल में तैयार करने का काम सरकार कर लेगी. वित्त मंत्री की ओर से डेवलेपमेंट फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट (DFI) बनाने की घोषणा की गई. इसमें तीन साल के भीतर 5 लाख करोड़ रुपये के उधारी प्रोजेक्ट हों. बजट में घोषणा की गई है कि रेलवे, NHAI, एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास अब कई प्रोजेक्ट को अपने लेवल पर पास करने की शक्ति होगी. वित्त मंत्री ने पूजीगंत व्यय के लिए 5 लाख कोरोड़ से अधिक के बजट की घोषणा की है. ये घोषणा पिछले बजट से 30 फीसदी अधिक है. इससे अतिरिक्त राज्य और स्वतंत्र बॉडी को दो लाख करोड़ रुपये भी देने का काम सरकार करेगी.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
बंगाल समेत कई चुनावी राज्यों के लिए ऐलान
पश्चिम बंगाल में कोलकाता से सिलीगुड़ी तक नेशनल हाईवे बनाने की घोषणा वित्त मंत्री ने की. तमिलनाडु में नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट (1.03 लाख करोड़), इसी में इकॉनोमिक कॉरिडोर मोदी सरकार बनाएगी. केरल में भी 65 हजार करोड़ रुपये के नेशनल हाइवे बनाने का काम किया जाएगा. मुंबई-कन्याकुमारी इकॉनोमिक कॉरोडिर की घोषणा वित्त मंत्री ने की है. पश्चिम बंगाल में भी कोलकाता-सिलीगुड़ी के लिए भी नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट की घोषणा बजट के दौरान की गई है. वित्त मंत्री ने असम में अगले तीन साल में हाइवे और इकॉनोमिक कॉरिडोर की घोषणा की.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
कोरोना महामारी के दो टीके हैं, दो और टीके जल्दी ही आएंगे
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत के पास कोरोना महामारी के दो टीके हैं, दो और टीके जल्दी ही आएंगे. अब तक केवल तीन बार अर्थव्यवस्था में गिरावट आयी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने सबसे संवेदनशील वर्गों को सहारा देने के लिए, पीएमजीकेवाई, तीन आत्मनिर्भर पैकेज और बाद में की गईं घोषणाएं अपने आप में पांच मिनी बजट के समान थीं. आत्मनिर्भर पैकेजों ने ढांचागत सुधारों की हमारी गति को बढ़ाया.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
कोरोना वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना पर जोर दिया है. मोदी सरकार ने 64180 करोड़ रुपये इसके लिए देने का काम किया है. स्वास्थ्य के बजट को बढ़ाया गया है. इसी के साथ सरकार की ओर से WHO के स्थानीय मिशन को भारत में लॉन्च करने का काम किया जाएगा. शहरों में अमृत योजना को आगे बढ़ाया जाएगा, इसके लिए 2,87,000 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. इसी के साथ वित्त मंत्री की ओर से मिशन पोषण 2.0 का ऐलान किया गया है. निर्मला सीतारमण ने कोरोना वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का ऐलान किया. वित्त मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट को 137 फीसदी तक बढ़ाया गया है.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
हेल्थ सेक्टर के लिए आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना लॉन्च होगी
आत्मनिर्भर भारत का बजट जीडीपी का 13 प्रतिशत है. आत्मनिर्भर भारत पैकेज से सुधार को बढ़ावा मिला. इसमें खास तीन योजनाएं हैं. 27.1 लाख करोड़ का आत्मनिर्भर पैकेज है. हेल्थ सेक्टर के लिए आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना लॉन्च होगी.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
मोदी सरकार का फोकस किसानों की आय दोगुनी करने पर
इस बार का डिजिटल बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि बजट ये ऐसे समय में आ रहा है जब देश की जीडीपी लगातार दो बार माइनस में पहुंची है, लेकिन ये ग्लोबल इकोनमी पर नजर डालें तो उसके साथ ऐसा ही हुआ है. साल 2021 ऐतिहासिक साल होने जा रहा है, जिसपर देश के लोगों को उम्मीद है. मुश्किल के इस वक्त में भी मोदी सरकार का फोकस किसानों की आय दोगुनी करने, विकास की रफ्तार को बढ़ाने और आम लोगों को सहायता पहुंचाने पर है.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
निर्मला सीतारमण ने कहा
निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से आत्मनिर्भर भारत पैकेज, कई योजनाओं को कोरोना काल में देश के सामने लाने का काम किया गया. इसका मकसद अर्थव्यवस्था की रफ्तार को आगे बढ़ाना है. आत्मनिर्भर भारत पैकेज में कुल 27.1 लाख करोड़ रुपये की मदद जारी की गई. ये सभी पांच मिनी बजट के समान थी.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज
हमने कोरोना काल में कई राहत दी. ये बजट मुश्किल हालात में आया है. हमने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया. 8 करोड़ लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
पीएम मोदी की ओर से गरीबों को गैस, राशन की व्यवस्था की गई
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आम बजट को पेश कर रही हैं. सीतारमण ने कहा कि पिछला साल देश के लिए काफी मुश्किलों से भरा नजर आया, ऐसे में ये बजट ऐसे समय में आ रहा है जब काफी संकट है. कोरोना काल के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गरीबों को गैस, राशन की व्यवस्था करने का काम किया गया.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
संसद की कार्यवाही शुरू
संसद की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रहीं हैं.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
काले कपड़े पहनकर पहुंचे कांग्रेस सांसद
कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल और गुरजीत सिंह औजला कृषि कानूनों के विरोध में काले कपड़े पहनकर संसद भवन पहुंचे हैं. जसबीर सिंह गिल ने कहा है कि अफसोस की बात है कि पंजाब,हरियाणा और बॉर्डर पर इंटरनेट बंद किया हुआ है और ये डिजिटल इंडिया और डिजिटल बजट की बात करते हैं.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
आम बजट को मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई बै��क में आम बजट को मंजूरी दे दी गई है. अब से कुछ देर में निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी. इधर कांग्रेस सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे हैं.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
मोदी कैबिनेट की बैठक जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन में पहुंच चुके हैं. कैबिनेट की बैठक जारी है. मोदी कैबिनेट में बजट को मंजूरी मिलेगी, जिसके बाद बजट को संसद में पेश किया जाएगा.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
राहुल गांधी ने ट्वीट किया
बजट के पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि किसानों को राहत मिले…रोजगार के अवसर बढ़े….
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
मोदी कैबिनेट की बैठक शुरू
मोदी कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है.
7:31 PM. 1 Feb 217:31 PM. 1 Feb
अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन संसद भवन पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन संसद भवन पहुंच चुके हैं.
3:36 PM. 1 Feb 213:36 PM. 1 Feb
निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंचीं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच चुकीं हैं.
3:36 PM. 1 Feb 213:36 PM. 1 Feb
राष्ट्रपति से मुलाकात
बजट पेश करने से वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की जिसकी तस्वीर सामने आई है. परंपरा के अनुसार राष्ट्रपति को बजट की कॉपी सौंपी जाती है.
3:36 PM. 1 Feb 213:36 PM. 1 Feb
निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन से निकलीं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन से निकल चुकी हैं. अब वे संसद की ओर जा रहीं हैं. यहां कैबिनेट की बैठक होनी है.
3:36 PM. 1 Feb 213:36 PM. 1 Feb
शेयर बाजारों में रौनक
निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंच चुकीं हैं. इधर सोमवार को शेयर बाजारों में रौनक नजर आ रही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स लगभग 400 अंक की बढ़त के साथ 46,617.95 अंक पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13,758.60 अंक पर नजर आया.
3:36 PM. 1 Feb 213:36 PM. 1 Feb
बहीखाते की जगह टैब
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार संसद में बजट पारंपरिक बहीखाते की जगह टैब से पेश करेंगी.
3:36 PM. 1 Feb 213:36 PM. 1 Feb
मेड-इन-इंडिया टैबलेट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन के लिए निकल चुके हैं. वित्त मंत्रालय के अनुसार मेड-इन-इंडिया टैबलेट के जरिए वित्त मंत्री बजट पेश करने का काम करेंगी.
3:36 PM. 1 Feb 213:36 PM. 1 Feb
राष्ट्रपति भवन के लिए निर्मला सीतारमण निकलीं
देश का बजट लेकर वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन के लिए निर्मला सीतारमण निकल चुकीं हैं.
3:36 PM. 1 Feb 213:36 PM. 1 Feb
देश का पहला पेपरलेस बजट
यहां चर्चा कर दें कि साल 2021-22 का बजट देश का पहला पेपरलेस बजट होने वाला है. वित्त मंत्री ने ‘यूनियन बजट मोबाइल ऐप’ लॉन्च किया था जिसके जरिए सांसद और आम जनता दोनों बजट डाक्युमेंट्स को आसानी से ऐक्सेस करने का काम कर सकते हैं.
Agriculture Sector Budget 2021 LIVE Update: कृषि क्षेत्र को बजट 2021 से काफी उम्मीद, बढ़ सकता है कृषि सेक्टर का बजट
2:49 PM. 1 Feb 212:49 PM. 1 Feb
वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर वित्त मंत्रालय पहुंच चुके हैं. यहां अधिकारियों के साथ बैठक होगी. इसके बाद कैबिनेट की बैठक होगी.
2:49 PM. 1 Feb 212:49 PM. 1 Feb
अनुराग ठाकुर ने कहा
आज संसद में आम बजट पेश किया जाएगा जिससे पहले वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने घर पर पूजा-अर्चना की. अनुराग ठाकुर ने कहा है कि बजट आम लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप ही होगा. ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर काम करने वाली सरकार ने आत्मानिर्भर पैकेज की घोषणा की जिससे भारत को महामारी से बचाने और अर्थव्यवस्था को तेजी से पटरी पर लाने के लिए नई दिशा मिली.
2:49 PM. 1 Feb 212:49 PM. 1 Feb
टैक्स के मोर्चे पर राहत की उम्मीद नहीं
जाने माने अर्थशास्त्री और शोध संस्थान आरआइएस (विकासशील देशों की अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली) के महानिदेशक सचिन चतुर्वेदी ने नौकरीपेशा और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद पर कहा कि राजस्व संग्रह पर पड़े प्रतिकूल असर को देखते हुए टैक्स के मोर्चे पर राहत की उम्मीद नहीं है. बचत दर में लगातार कमी आ रही है. महामारी के दौरान पिछले 10 महीने में यह गिरकर 21 प्रतिशत पर आ गयी है. ऐसे में बचत को बढ़ाने और इसको लेकर लोगों को आकर्षित करने के लिए नयी दीर्घकलीन करमुक्त बचत योजना लाने की जरूरत है.
2:49 PM. 1 Feb 212:49 PM. 1 Feb
रोजगार सृजन पर ध्यान
आगे सचिन चतुर्वेदी ने कहा कि इस पर 7 से 8 प्रतिशत ब्याज के साथ कर राहत दी जाये. सरकार को बजट में रोजगार सृजन पर ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा कि सरकार के लिए तीन प्राथमिकताएं होनी चाहिए. पहला, एमएसएमइ क्षेत्र पर ध्यान देने और उसकी स्थिति तथा सेहत सुधारने के लिए जो भी जरूरी हो, सहायता दी जाये. यह क्षेत्र बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देता है. दूसरा, हमें रोजगार पैदा करने के लिए जरूरत और कौशल विकास में तालमेल बनाना होगा. तीसरा, हमें ऐसे चार-पांच उद्योगों को ‘चैंपियन’ बनाने की जरूरत है जहां आयात पर निर्भरता ज्यादा है तथा रोजगार सृजन के मौके हैं.
2:49 PM. 1 Feb 212:49 PM. 1 Feb
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Union Budget 2021 Live News Update, FM Nirmala Sitharaman, Budget 2021 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश किया. बजट से जुड़ी हर बड़ी खबर और अपडेट के साथ जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ… Live Budget Update के साथ हाइलाइट्स…budget reactions और जानकारों की राय LIVE ,bharatiya budget LIVE