Udhampur Encounter: उधमपुर पुलिस ने छह संदिग्ध आतंकवादियों के स्केच जारी किए, इनाम की घोषणा

Udhampur Encounter: 28 अप्रैल को आतंकवादियों और वीडीजी सदस्यों के बीच हुए मुठभेड़ को लेकर पुलिस ने 6 संदिग्ध आतंकवादियों को स्केच जारी किया है. साथ ही पुलिस ने इनाम की भी घोषणा की है.

Udhampur Encounter: उधमपुर पुलिस ने छह संदिग्ध आतंकवा���ियों के स्केच जारी कर लागों से जानकारी देने की अपील की है. उधमपुर के एसएसपी जोगिंदर सिंह ने कहा, हमने जनता से अपील की है कि अगर किसी के पास संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी है, तो उसे प्रति संदिग्ध 5-10 रुपये का इनाम दिया जाएगा.

कई लोगों से की जा रही पूछताछ

उधमपुर के एसएसपी जोगिंदर सिंह ने कहा, अब तक हमने कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है और कुछ आम जनता ने हमें बहुत सारे इनपुट दिए हैं, इन सभी इनपुट्स को मिलाकर हमारी कुछ सहयोगी एजेंसी काम कर रही है. उनका विश्लेषण करते हुए, हम एक निष्कर्ष पर पहुंचे और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इसके अलावा, हमने उसी जानकारी के आधार पर पहचान के लिए लोगों के कुछ स्केच बनाने की कोशिश की है. जिसमें अबतक 6 संदिग्धों का स्केच तैयार किया गया है. आगे का काम किया जा रहा है.

आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में ग्राम रक्षा गार्ड की हुई थी मौत

गौरतलब है कि 28 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक सुदूर गांव में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) के एक सदस्य की मौत हो गयी थी. जिसके बाद पाकिस्तान से घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों की तलाश करने और पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू की गई.

मुठभेड़ के बाद जंगल में भाग गए आतंकवादी

बसंतगढ़ के पनारा गांव में पुलिस और ग्राम रक्षा गार्ड के गश्ती दल की संदिग्ध आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई थी. गोलीबारी के बाद आतंकवादी जंगल की तरफ में भाग गए. हालांकि सुरक्षा बलों ने उनका काफी पीछा किया था.

Also Read: ‘POK पूरी तरह से भारत का हिस्सा’, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, इसे भुला दिया गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >