उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार को बनाया ‘नरभक्षी’, कांग्रेस के साथ बैठक के बाद बीजेपी पर किया हमला

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए कहा, विपक्षी सरकारों को गिराने के लिए भाजपा लगातार कोशिश कर रही है. ठाकरे ने कहा, पिछली बार जब भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा मुंबई आए थे, तो उन्होंने कहा था कि केवल एक ही पार्टी होगी और वह भाजपा है.

कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच बड़ी बैठक हुई. आधे घंटे से अधिक समय तक चली बैठक की उद्धव ठाकरे ने अपनी पुरानी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, हमने 25-30 साल तक बीजेपी के साथ संबंध बनाए रखा, लेकिन वे यह नहीं समझ पाए कि कौन दोस्त है और कौन विरोधी है. उन्होंने बीजेपी पर विश्वासघात का गंभीर आरोप लगाया.

उद्धव ने केंद्र सरकार को बताया ‘नरभक्षी’

उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिये बगैर केंद्र की मौजूदा सरकार के लिए ‘नरभक्षी’ और ‘सत्ता का भूखा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया.

भाजपा की कोशिश अन्य सभी पार्टियों को खत्म करना : ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए कहा, विपक्षी सरकारों को गिराने के लिए भाजपा लगातार कोशिश कर रही है. ठाकरे ने कहा, पिछली बार जब भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा मुंबई आए थे, तो उन्होंने कहा था कि केवल एक ही पार्टी होगी और वह भाजपा है. यह अन्य सभी पार्टियों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है. जिस तरह से उन्होंने शिवसेना को खत्म करने की कोशिश की, और पार्टी को धोखा दिया, वे अन्य दलों के साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं. मालूम हो शिवसेना और बीजेपी पहली बार 1994 में साथ आए थे. लेकिन बाद में दोनों पार्टियों में टूट हो गयी. फिर महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ उद्धव ठाकरे ने महाविकास अघाड़ी का निर्माण किया.

Also Read: बीजेपी नेता के बयान पर उद्धव ठाकरे का पलटवार, कहा- जब बाबरी मस्जिद गिराई गई तब कहां थे ये लोग

कांग्रेस का दावा- मोदी-शाह की जोड़ी ने लोकतंत्र का किया खत्म

उद्धव ठाकरे के साथ बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा, इस तानाशाही के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर इसका मुकाबला करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, कांग्रेस का उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के साथ पूरी एकजुटता है. हम सब इस बात पर सहमत हैं कि हमें इन ताकतों (भाजपा) से मिलकर लड़ना है.

वेणुगोपाल ने उद्धव ठाकरे को दिल्ली आने का दिया निमंत्रण

वेणुगोपाल ने उद्धव ठाकरे को दिल्ली आने का न्योता दिया और कहा, मैंने उद्धवजी से सोनिया (गांधी) जी से मिलने दिल्ली आने का अनुरोध किया है. फिर राहुल गांधी भी निश्चित तौर पर मुंबई आएंगे.

एकनाथ शिंदे ने बगावत कर उद्धव ठाकरे का सत्ता से किया बेदखल

शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने महा विकास आघाड़ी का गठन किया था, जो पिछले साल जून तक महाराष्ट्र में सत्ता में रही. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कुछ विधायकों की बगावत के कारण शिवसेना में विभाजन हो गया. इसके बाद, शिंदे भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >