पीएम मोदी और बागी सांसदों की मुलाकात पर भड़के उद्धव ठाकरे,बोले-गद्दारों से मिलने का समय है, जंतर-मंतर के युवाओं के लिए नहीं

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बागी नेताओं से मुलाकात पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने युवाओं की मांगों की अनदेखी और 'गद्दारों' को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एकनाथ शिंदे गुट के सांसदों के बीच हुई मुलाकात पर हमला बोला. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक,उद्धव उन्होंने प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी के पास दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे देश के Gen Z युवाओं से मिलने का बिल्कुल भी समय नहीं है, लेकिन पार्टी छोड़कर जाने वाले गद्दारों से मिले का समय है.

सुप्रीम कोर्ट में अंतिम चरण में सुनवाई

मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि पार्टी के सिंबल और अयोग्यता से जुड़ा उनका मामला पिछले चार सालों से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. हालांकि, अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोर्ट में सुनवाई अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और लगातार प्रक्रिया जारी है.

उद्धव ठाकरे कहा कि पीएम को उन युवाओं की मांगों को सुनने के बजाय पार्टी छोड़कर जाने वाले 'गद्दारों' से मुलाकात कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुलाकात के जरिए बागी नेताओं को यह भरोसा दिलाने की कोशिश की जा रही है कि डरो मत, मैं तुम्हारे साथ हूँ.

केंद्रीय नेतृत्व और प्रशासन को कड़ा संदेश

उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाया कि आखिर प्रधानमंत्री का यह आश्वासन किसके लिए है? उन्होंने पूछा कि क्या यह संदेश गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रशासनिक तंत्र या फिर पार्टी के अंदर मौजूद उन अन्य लोगों को दिया गया है जो भविष्य में गद्दारी करने की सोच रहे हैं? ठाकरे का यह बयान आगामी चुनावों से पहले शिंदे गुट और भाजपा पर आक्रामक राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: खरगे का बीजेपी-RSS पर हमला, कहा- कांग्रेस असली देशभक्त, भाजपा में सिर्फ भगोड़े


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >