Viral Video : उदयपुर के सिटी पैलेस में महाराज का पत्थर से स्वागत

Viral Video : उदयपुर के सिटी पैलेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ जब यहां घुसने लगे तो अंदर से पत्थर चले.

Viral Video : महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ को राजपरिवार की ‘गद्दी’ संभालने के बाद सड़क पर संघर्ष करना पड़ रहा है. उदयपुर जिला प्रशासन ने शहर में स्थित सिटी पैलेस में विवादित हिस्से के लिए ‘रिसीवर’ नियुक्त किया है. यह फैसला विश्वराज सिंह और उनके समर्थकों द्वारा पूजा स्थल ‘‘धूणी’’ के दर्शन के लिए प्रवेश करने को लेकर हुए तनाव के बाद किया गया है. विश्वराज को सोमवार को उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के मुखिया के रूप में ‘‘गद्दी’’ पर बैठाया गया था. मेवाड़ सिटी पैलेस में जब वे घुस रहे थे तो अंदर से पत्थरबाजी की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. आप भी देखें वीडियो

किसके नियंत्रण में है सिटी पैलेस?

जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने कहा, ”पत्थरबाजी के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दोनों पक्षों से बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है. तनाव के कारण मंगलवार को सिटी पैलेस के पास के बाजार भी बंद रहे. महेंद्र सिंह मेवाड़ (विश्वराज के पिता) और उनके छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ के बीच विवाद है. सिटी पैलेस विश्वराज के चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के नियंत्रण में है.

Read Also : Viral Video : धीरेंद्र शास्त्री जी ने कहा कि ऊपर चलो तो मैं चला जाऊंगा, ऐसा क्यों बोले संजय दत्त देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >