कनाडा में प्लेन क्रैश, ट्रेनी पायलट की मौत, मुंबई के रहने वाले थे दोनों

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण का अबतक पता नहीं चल पाया है. दो इंजन वाला हल्का विमान, पाइपर पीए-34 सेनेका चिलिवैक शहर में एक मोटल के पीछे पेड़ों और झाड़ियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

भारत और कनाडा के बीच खराब होते संबंध के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में शनिवार को एक विमान दुर्घटना हो गया जिसमें दो भारतीय प्रशिक्षु पायलटों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान अभय गडरू और यश विजय रामुगड़े के रूप में हुई है जो भारत के कारोबारी नगरी मुंबई के रहने वाले थे. कनाडाई पुलिस अधिकारियों ने मामले को लेकर जानकारी दी और बताया कि दो इंजन वाला हल्का विमान, पाइपर पीए-34 सेनेका चिलिवैक शहर में एक मोटल के पीछे पेड़ों और झाड़ियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने कहा कि इस घटना में भारतीय नागरिकों के अलावा एक अन्य पायलट की भी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि इस घटना में भारतीय नागरिक के अलावा एक अन्य पायलट की भी मौत हो गई.

Also Read: India Canada Row: भारत के दबाव के आगे फिर झुका कनाडा, ज्यादातर राजनयिकों को सिंगापुर और मलेशिया भेजा

कनाडाई पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार हादसे वाली जगह में राहत-बचाव कार्य पूरा हो चुका है और किसी भी स्थानीय के घायल होने की सूचना नहीं है. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण का अबतक पता नहीं चल पाया है. कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: India Canada Row: भारत के एक्शन के बाद बैकफुट पर आया कनाडा, बोले ट्रूडो- रचनात्मक संबंध जारी रखेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >