चुनाव से पहले टीएस सिंहदेव ने की ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात, जानें वजह

टीएस सिंहदेव ने ट्वीट किया कि अम्बिकापुर को रायपुर, बनारस, रांची और दिल्ली से सीधी विमान सेवाएं देने का आग्रह किया. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जानें ज्योतिरादित्य सिंधिया से क्यों की मुलाकात

Madhya Pradesh Election 2023 : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले कई राजनीतिक खबरें आ रहीं है. इस बीच एक खबर एक खास मुलाकात को लेकर हो रही है. जी हां…छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) ने केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की है. इस बात की जानकारी टीएस सिंहदेव ने खुद सोशल मीडिया पर दी है.

टीएस सिंहदेव ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि पिछले दिनों, दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर अंबिकापुर और बिलासपुर के एअरपोर्ट के सम्बन्ध में विषेश चर्चा की. सरगुजा के दरिमा में स्थित मां महामाया एयरपोर्ट के लिए इससे पूर्व डीजीसीए (DGCA) द्वारा 67 बिंदुओं के मापदंड पूरा करने का निर्देश दिया गया था और इस पर कार्रवाई लगभग पूर्ण है जिसके पश्चात निरीक्षण होना है. माननीय केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि मंत्रालय में यह रिपोर्ट प्रस्तुत होने एवं उसके निराकरण पश्चात हवाई अड्डे के लाइसेंस के निरीक्षण और कमर्शियल फ्लाइट सेवा की कार्यवाही पूरी कर दी जाएगी.

दिल्ली से सीधी विमान सेवाएं देने का भी आग्रह

अपने ट्विटर वॉल पर टीएस सिंहदेव ने आगे लिखा कि इसके साथ ही अम्बिकापुर को रायपुर, बनारस, रांची और दिल्ली से सीधी विमान सेवाएं देने का भी आग्रह किया. बिलासपुर एअरपोर्ट के सम्बन्ध में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में सेना को दी गयी जमीन को वापस लेकर बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार में इस्तेमाल करने की चर्चा की गयी थी. माननीय मंत्री जी से बिलासपुर हवाई अड्डे के विस्तार परियोजना में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया. मुझे भरोसा है कि राज्य और केंद्र के समन्वय से प्रदेश के इन दोनो एअरपोर्ट के कार्य शीघ्र ही पूरे होंगे.

Also Read: ‘ऑपरेशन लोटस’ पर टीएस सिंहदेव ने कहा, कई पार्टियों ने साधा संपर्क, कांग्रेस छोड़ने का इरादा नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >