Tripura Election 2023: कौन हैं प्रतिमा भौमिक, जिसे बीजेपी ने धनपुर सीट से मैदान में उतारा

बीजेपी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में ने धनपुर सीट से प्रतिमा भौमिक को अपना उम्मीदवार बनाया है. भौमिक केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री में कार्यरत हैं. उन्होंने जुलाई 2021 में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला था.

भारतीय जनता पार्टी त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव अपने पुराने सहयोगी इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है. दोनों के बीच सीटों का बंटवारा भी हो चुका है. अपने सहयोगी को पांच सीट दी है, जबकि खुद 55 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. बीजेपी ने धनपुर सीट से जिस उम्मीदवार को मैदान पर उतारा है, उसकी इस समय जमकर चर्चा हो रही है.

जानें कौन हैं प्रतिमा भौमिक

1. बीजेपी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में ने धनपुर सीट से प्रतिमा भौमिक को अपना उम्मीदवार बनाया है. भौमिक केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री में कार्यरत हैं. उन्होंने जुलाई 2021 में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला था.

2. प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा के पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर केंद्र में लोकसभा में पहुंची. उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के शंकर प्रसाद को 305689 मतों से हराया था.

3. प्रतिमा भौमिक इससे पहले दो जीतकर विधानसभा भी पहुंची थीं. 1998 और 2018 में उन्होंने धनपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था. जिसमें दोनों बार उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार को हराया था.

4. प्रतिमा भौमिक स्नातक पास हैं. किसान परिवार से आती हैं और बेहद सामान्य उनका जीवन है. बताया जाता है कि राजनीति में उतरने से पहले वह खेती करती थीं.

वामपंथ के गढ़ माने जाने वाले त्रिपुरा में भाजपा ने पिछले चुनाव में किया था कब्जा

वर्ष 2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में वामपंथ के गढ़ माने जाने वाले त्रिपुरा में भाजपा ने सरकार बनाई थी. उससे पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने त्रिपुरा में 25 साल तक शासन किया था. माकपा इस बार राज्य का चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ रही है.

Also Read: Tripura Election 2023:माकपा नेता सीताराम येचुरी का दावा, त्रिपुरा में चुनाव के बाद नहीं होगी त्रिशंकु विधानसभा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >