Tripura Election 2023: पीएम मोदी बोले- त्रिपुरा में बनेगी डबल इंजन की सरकार, चंदा और झंडा को दिखाया रेड कार्ड

त्रिपुरा में पीएम मोदी ने कहा, त्रिपुरा के लोगों ने ‘रेड सिग्नल’ हटाकर ‘डबल इंजन सरकार’ चुनी. पीएम मोदी ने कहा, त्रिपुरा के विकास के लिए भाजपा सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ा.

Tripura Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा को लेकर त्रिपुरा में विशाल जनसभा की. जिसमें उन्होंने लेफ्ट और कांग्रेस पर हमला किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज भाजपा के पक्ष में माहौल इसलिए है क्योंकि त्रिपुरा के लोगों को विकास आंखों के सामने दिख रहा है. त्रिपुरा में आज कोई ऐसा परिवार नहीं है जिसकी भाजपा सरकार ने आगे बढ़कर सेवा ना की हो. त्रिपुरा के युवाओं, माता-बहनों ने चंदा की कंपनी वालों को फिर से ‘रेड कार्ड’ दिखा दिया है. त्रिपुरा के लोगों ने ऐलान कर दिया है, उन्हें सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार चाहिए.

त्रिपुरा के लोगों ने ‘रेड सिग्नल’ हटाकर ‘डबल इंजन सरकार’ चुनी

त्रिपुरा में पीएम मोदी ने कहा, त्रिपुरा के लोगों ने ‘रेड सिग्नल’ हटाकर ‘डबल इंजन सरकार’ चुनी. पीएम मोदी ने कहा, त्रिपुरा के विकास के लिए भाजपा सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ा. पीएम मोदी ने कहा, वामपंथियों की सरकार में त्रिपुरा में हिंसा होती थी. लेकिन हमने त्रिपुरा में शांति और कानून का शासन स्थापित किया. यह इस बात से स्पष्ट है कि चुनाव प्रचार के दौरान सभी पार्टियों के झंडे दिखाई देते हैं, पहले के समय के विपरीत जब एक ही पार्टी हुआ करती थी.

त्रिपुरा में एक बार फिर बीजेपी सरकार की गूंज : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, त्रिपुरा में एक बार फिर से बीजेपी सरकार की गूंज है. त्रिपुरा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार के लिए समर्थन को देखकर मेरी खुशी दोगुनी हो गई है. त्रिपुरा के युवाओं और महिलाओं ने चंदा और झंडा को खारिज कर दिया है.

वाम मोर्चा सरकार ने खुद को राजा और जनता को सेवक मान लिया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेफ्ट पर हमला करते हुए कहा, वाम मोर्चा सरकार के नेताओं ने खुद को राजा और जनता को सेवक मान लिया था. उन्होंने कहा, वाम मोर्चा सरकार के शासनकाल में त्रिपुरा में खुलेआम हत्याएं हुआ करती थीं. भाजपा सरकार ने शांति कायम की. पीएम मोदी ने कहा, 30 साल तक वामपंथी यहां रहें, तब चुनाव के 2-3 महीने पहले हत्या जैसी खबरें आ रही थीं. वे समय था जब एक ही पार्टी के झंडे हर तरफ दिखते थे, किसी और को अनुमति नहीं थी और किसी ने झंडा लगया तो शाम को डंडा आया. हमने रेड सिग्नल हटा कर भाजपा का डबल इंजन लगाया है.

Also Read: Tripura Election 2023: कौन हैं प्रतिमा भौमिक, जिसे बीजेपी ने धनपुर सीट से मैदान में उतारा

डबल इंजन सरकार में सभी को मुफ्त राशन मिलता है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा की जनता से एक बार फिर से बीजेपी को जीताने की अपील की और कहा, एक बार फिर से त्रिपुरा में डबल इंजन की सरकार को चुनें. उन्होंने कहा, डबल इंजन सरकार में सभी को मुफ्त राशन मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >