Tripura Election 2023: राधाकिशोरपुर में भीड़ को देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- प्रतिद्वंदियों की उड़ जाएगी नींद

Tripura Election 2023 पीएम मोदी ने आज त्रिपुरा के राधाकिशोरपुर में एक चुनावी सभा में जनता को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने वहां भीड़ को देख कहा की ये भीड़ हमारे प्रतिद्वंदियों की नींद उड़ा देगा

त्रिपुरा के राधाकिशोरपुर में बीजेपी की चुनावी रैली में आयी भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी खुश नजर आये. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, हमें आशीर्वाद देने के लिए इतनी बड़ी संख्या में यहां आपका आना भाजपा सरकार की वापसी की घोषणा है. यहां रिकॉर्ड संख्या में आपकी उपस्थिति हमारे प्रतिद्वंद्वियों की रातों की नींद हराम कर देगी

पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, याद कीजिए, जिन्होंने वर्षों तक त्रिपुरा पर शासन किया, उन्होंने इसका क्या किया था जो स्थानीय एसटी, गरीब, महिलाओं, नौजवानों का जीना मुश्किल हो गया था, उनके सपने चकनाचूर हो गए, बच्चे राज्य छोड़कर बाहर जाने को मजबूर हो गए

पीएम ने सीपीआई(एम) पर गरीबों का राशन लूटने का लगाया आरोप

पीएम मोदी ने सीपीआई (एम) पर निशाना साधते हुए कहा कि, 5 साल पहले जब यहां माकपा की सरकार थी तो ‘सीपीएम की चंदा वाली कंपनी’ आपका राशन लूटती थी. गरीब को राशन चाहिए था लेकिन वामपंथी राशन लूट लेते थे, आपने उन्हें त्रिपुरा से बेदखल कर यहां डबल इंजन की सरकार बनाई. त्रिपुरा की जनता इसका परिणाम देख सकती है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >